श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लोगों को गैरकानूनी और हिंसक गतिविधियों के लिए उकसाने के उद्देश्य से दुर्भावनापूर्ण एवं राष्ट्रविरोधी दुष्प्रचार करने में कथित रूप से शामिल संदिग्धों के खिलाफ जांच के तहत श्रीनगर में कई स्थानों पर छापे मारे।पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि शेरगढ़ी थाने में गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम की धारा 13 के तहत दर्ज एक मामले में श्रीनगर शहर के बटमालू और एचएमटी इलाकों में छापे मारे गए। अधिकारी ने बताया कि उन कुछ व्यक्तियों के खिलाफ जांच जारी है, जो विरोधियों के इशारे पर “लोगों को गैरकानूनी व हिंसक गतिविधियों के लिए भड़काने के लिए झूठी सूचनाएं फैलाने में शामिल थे।’’उन्होंने बताया कि श्रीनगर जिला पुलिस ने एनआईए अदालत से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद बोनपोरा, बटमालू के रहने वाले ओबैस रियाज डार और एचएमटी, जैनाकोट के निवासी साहिल अहमद भट के घरों पर छापा मारा। प्रवक्ता ने कहा कि छापेमारी के दौरान अपराध में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किये गये। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस प्रकार के मामलों में शामिल और संदिग्धों के घरों पर छापे मारे जाएंगे।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 16 October 2026
- गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब की संगत को बड़ी राहत मिली है, लखीशाह बंजारा हॉल के पास नए बाथरूम बनकर तैयार हैं।
- केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : दिव्यांगजन पेंशन के बदले नियम, अब 40% दिव्यांगता पर मिलेगी पात्रता, NSAP का नाम भी बदला
- Jio IPO: 30,000 करोड़ जुटाने की तैयारी में रिलायंस, प्राइस बैंड तय; कर्मचारियों को हर शेयर पर छूट
- शारदीय नवरात्र का पांचवां दिन आज, जानें मां स्कंदमाता की महिमा, उनका स्वरूप पूजा का महत्व और तारकासुर वध की कथा
- PM Modi In Ladakh: लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात, पीएम मोदी बोले – युवाओं की बेहतर शिक्षा पर हमारा फोकस
- प्रयागराज में CM योगी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- आजादी के लिए सिर्फ नेहरू नहीं, मसुरियादीन पासी भी गए थे जेल
- Qaumi Patrika Hindi, 15 October 2026

