चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से तस्करी करके लाई गईं आठ अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद होने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि उन्हें अमृतसर के नूरपुर पदहरी से पकड़ा गया। गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने अमृतसर के घरिंडा के पास नूरपुर पदहरी से दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तान से तस्करी करके लाए गए हथियार सौंपने के लिए किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहे थे।’’ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में अमृतसर में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आठ अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं, जिनमें चार ग्लॉक पिस्तौल (ऑस्ट्रिया में निर्मित), तुर्किये निर्मित दो 9एमएम पिस्तौल और दो एक्स-शॉट जिगाना पिस्तौल शामिल हैं।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 16 October 2026
- गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब की संगत को बड़ी राहत मिली है, लखीशाह बंजारा हॉल के पास नए बाथरूम बनकर तैयार हैं।
- केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : दिव्यांगजन पेंशन के बदले नियम, अब 40% दिव्यांगता पर मिलेगी पात्रता, NSAP का नाम भी बदला
- Jio IPO: 30,000 करोड़ जुटाने की तैयारी में रिलायंस, प्राइस बैंड तय; कर्मचारियों को हर शेयर पर छूट
- शारदीय नवरात्र का पांचवां दिन आज, जानें मां स्कंदमाता की महिमा, उनका स्वरूप पूजा का महत्व और तारकासुर वध की कथा
- PM Modi In Ladakh: लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात, पीएम मोदी बोले – युवाओं की बेहतर शिक्षा पर हमारा फोकस
- प्रयागराज में CM योगी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- आजादी के लिए सिर्फ नेहरू नहीं, मसुरियादीन पासी भी गए थे जेल
- Qaumi Patrika Hindi, 15 October 2026

