नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादक कंपनी एक्मे सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए प्रमुख भारतीय वित्तीय संस्थानों से 4,725 करोड़ रुपये का वित्तपोषण हासिल किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि इसमें परियोजनाओं के लिए 18 से 20 वर्ष की अवधि की वित्तपोषण और पुनर्वित्तपोषण व्यवस्थाएं शामिल हैं। बयान के अनुसार, एक्मे सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड (एक्मे सोलर) ने अपनी अनुषंगी कंपनियों के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को वित्तपोषित करने और वित्तपोषण लागत को कम करके अपनी पूंजी संरचना को अनुकूलित करने के लिए प्रमुख भारतीय वित्तीय संस्थानों से 4,725 करोड़ रुपये का ऋण समझौता हासिल…
Author: admin
श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने हाल ही में लागू किए गए श्रम कानून के ‘मनमाने तरीके से नौकरी पर रखने व निकालने’ और ‘इंस्पेक्टर राज’ को बढ़ावा देने की चिंताओं को बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया और कहा कि नए कानून रोजगार को संगठित रूप देंगे जबकि निरीक्षक चीजों को सुगम बनाने की भूमिका निभाएंगे। नए नियमों के तहत, 300 कर्मचारियों वाली इकाइयों में छंटनी, कर्मचारियों की कटौती एवं इकाइयों को बंद करने के लिए सरकारी अनुमति की आवश्यकता नहीं है। पहले 100 कर्मचारियों वाली इकाइयों को ऐसी अनुमति की आवश्यकता नहीं थी।
बिहार में सारण जिला मुख्यालय के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित धर्मनाथ मंदिर में बुधवार की देर रात चोरी की घटना हुई है। इस मामले में मंदिर के मुख्य पुजारी अमित पर्वत ने आज भगवान बाजार थाना प्रभारी को दिये गये आवेदन में कहा है कि गुरुवार की सुबह जब वे मंदिर पहुंचे तो मंदिर के दानपात्र को टूटा हुआ देखा। साथ ही मंदिर का ताला भी टूटा हुआ पाया गया। मंदिर में स्थापित मां दुर्गा को पहनाये गये सोने- चांदी का आभूषण और चांदी का छत्र भी गम था। उन्होंने लगभग 20 लाख रुपये से अधिक राशि की चोरी…
दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाने वाले मशहूर मूर्तिकार राम सुतार का लंबी बीमारी के बाद बुधवार देर रात निधन हो गया। राम सुतार के पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ नोएडा में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मूर्तिकार के निधन के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किए जाने का अनुरोध किया। फडणवीस ने मूर्तिकार के बेटे को फोन कर अपनी संवेदनाएं जताते हुए उन्हें सांत्वना दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि 21वीं सदी का भारत बड़े और त्वरित फैसले लेता है, बड़े लक्ष्य तय करके आगे बढ़ता है और समयबद्ध तरीके से परिणाम देता है। मोदी ओमान की राजधानी मस्कट में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘21वीं सदी का भारत साहसिक और त्वरित फैसले लेता है, बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ता है और तय समयसीमा के भीतर परिणाम देता है।’’ प्रधानमंत्री ने हाल ही में यूनेस्को द्वारा ‘दीपावली’ पर्व को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किए…
। कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने अंतर-मंत्रालय कार्यक्रम के हिस्से के रूप में खेल मंत्रालय में सरकार की उपलब्धियों को सूचीबद्ध किया और विश्वास व्यक्त किया कि भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एक ‘भरोसेमंद’ मेजबान साबित होगा। रेड्डी ने पिछले दशक की विभिन्न सरकारी पहल के बारे में विस्तार से बात की और बताया कि कैसे उनका भारत के खेल परिदृश्य पर ‘परिवर्तनकारी प्रभाव’ पड़ा है। उन्होंने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘दृष्टिकोण और नेतृत्व का समर्थन’ करने के लिए युवाओं द्वारा राष्ट्र निर्माण में निभाई जा रही ‘सकारात्मक भूमिका’ पर भी प्रकाश डाला। रेड्डी ने कहा, ‘‘आप सोच…
अप्रचलित और पुराने हो चुके 71 कानूनों को समाप्त करने या संशोधित करने के प्रावधान वाले ‘निरसन और संशोधन विधेयक, 2025’ को लोकसभा ने मंगलवार को मंजूरी दे दी। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस विधेयक को लेकर कुछ विपक्षी सदस्यों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा, ‘‘यह विधेयक जल्दबाजी में नहीं, सोच-विचार करके लाया गया है और विकसित भारत की दिशा में बढ़ता कदम है।’’ उन्होंने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद लगातार कानून बनाए जा रहे हैं, अनावश्यक कानूनों को निरस्त किया जा रहा है तथा कुछ कानूनों में आवश्यकतानुसार संशोधन…
ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर पिछले सप्ताहांत हुई गोलीबारी में शामिल संदिग्धों में से एक साजिद अकरम मूल रूप से तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का रहने वाला था। तेलंगाना पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय साजिद भले ही 27 साल पहले ऑस्ट्रेलिया जाकर बस गया था, लेकिन उसके पास भारतीय पासपोर्ट था। साजिद बॉन्डी बीच पर पुलिस कार्रवाई के दौरान मारा गया था।पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, साजिद नवंबर 1998 में ऑस्ट्रेलिया चला गया था और उसका हैदराबाद में रहने वाले अपने परिवार से सीमित संपर्क था।…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की चार दिन की यात्रा के दूसरे पड़ाव में मंगलवार को यहां पहुंचे। हवाई अड्डा पहुंचने पर इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इथियोपिया के प्रधानमंत्री पीएम मोदी का स्वागत करने के बाद खुद गाड़ी चलाते हुए उन्हें अपनी गाड़ी में होटल लेकर गये। अली रास्ते में प्रधानमंत्री मोदी को विज्ञान संग्रहालय तथा फ्रेंडशिप पार्क भी लेकर गये। हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री के स्वागत में सांस्कृतिक प्रस्तुति के अलावा बच्चों ने विशेष रूप से नृत्य प्रस्तुति दी। प्रधानमंत्री ने सलामी गारद का भी निरीक्षण किया। भारतीय…
