- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026
Author: admin
भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में 9 जून 2026 की तारीख एक बड़े ऐतिहासिक बदलाव की गवाह बनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के दशकों पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए, स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले ‘निर्वाचित’ प्रधानमंत्री का गौरव हासिल कर लिया है। 10 जून 2026 को पीएम मोदी के लगातार कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे हो गए हैं, जिसके साथ ही उन्होंने नेहरू जी के 4,398 दिनों के चुनावी कार्यकाल के रिकॉर्ड को पार कर लिया।इस अभूतपूर्व मील के पत्थर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने…
तृणमूल कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने बुधवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पूर्व कांग्रेस नेता देव कुछ साल पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई थीं। उन्होंने राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।वह इस सप्ताह इस्तीफा देने वाली तृणमूल की दूसरी सांसद हैं। इससे पहले, सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों ने बताया कि देव के तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की संभावना है। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से भी मुलाकात की।
कोविड-19 महामारी के दौर ने दुनिया भर की कार्यसंस्कृति को पूरी तरह बदल दिया था। उस संकट काल में व्यवसायों को चालू रखने और नौकरियों को बचाने के लिए शुरू हुआ ‘वर्क फ्रॉम होम’ (WFH) का चलन आज करोड़ों कामकाजी लोगों की जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। दफ्तर आने-जाने के तनाव से मुक्ति, समय की बचत और काम में (फ्लेक्सिबिलिटी जैसी खूबियों के कारण आज भी एक बड़ा वर्ग घर से काम करने को प्राथमिकता देता है। यहाँ तक कि लोग इस सुविधा के बदले अपनी तनख्वाह में 4 से 10 फीसदी तक की कटौती सहने को भी…
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में इस हफ्ते जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिली है। लंबे समय से टेस्ट बल्लेबाजी में बादशाहत कायम रखने वाले इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट की सल्तनत खत्म हो गई है। उनके फ्लॉप शो का फायदा उठाते हुए उन्हीं की टीम के युवा सनसनी हैरी ब्रूक टेस्ट क्रिकेट के नए नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। इस बीच, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल को भी हालिया दमदार प्रदर्शन का बड़ा इनाम मिला है।इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज हैरी ब्रूक अब 869 रेटिंग पॉइंट्स के साथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग…
पीएम नरेंद्र मोदी 10 जून को सबसे लंबे समय तक लगातार इस पद पर बने रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए। इस बीच केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को एक प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की। कैबिनेट सदस्यों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री का सम्मान करते हुए खड़े होकर तालियां बजाकर उन्हें बधाई दी।प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को केंद्र सरकार के प्रमुख के तौर पर 12 साल पूरे किए। चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर 4,399 दिनों के कार्यकाल के साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस तुलना के लिए…
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आत्मनिर्भर मॉडल को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को गवर्नमेंट असिस्टेड नेटवर्क फॉर ग्रोथ एंड एडवांसमेंट (GANGA) प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया है। प्रोजेक्ट गंगा के जरिये प्रदेश की ग्राम पंचायतों में डिजिटल क्रांति की तैयारी है। पहले चरण में करीब 8 हजार युवाओं को डिजिटल एंटरप्रेन्योर (उद्यमी) बनाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा मॉडल आत्मनिर्भरता वाला होना चाहिए। यूपी के गांवों की सूरत बदल रही है। सभी 57,700 ग्राम पंचायतों के अपने ग्राम सचिवालय हैं। सचिवालय भी एक-दो कमरों का नहीं बल्कि चार से छह कमरे हैं। डिजिटल पुस्तकालय है। ग्रामीणों के सारे…
नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। हरियाणा ने सर्वाधिक 28 पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। इनमें 9 स्वर्ण, 8 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता के दौरान हरियाणा के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्णिम सफलता हासिल की। उनके शानदार खेल के सामने अन्य राज्यों के खिलाड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद पीछे रह गए। महाराष्ट्र ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 6 पदक जीतकर…
पटना से मशहूर शिक्षक फैजल खान उर्फ ‘खान सर’ के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। राजधानी के कोचिंग सेंटर में हुई गोलीबारी और हंगामे के मामले में पटना जिला अदालत ने खान सर की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है।खान ग्लोबल स्टडीज’ के डायरेक्टर खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पर पटना सिविल कोर्ट में अहम सुनवाई हुई, जिसके बाद अदालत ने उन्हें यह बड़ी अंतरिम राहत दी।
क्या भारत ऐतिहासिक ‘डबल’ (दो बड़े खिताब एक साथ जीतना) पूरा कर पाएगा? क्या ऑस्ट्रेलिया अपनी खोई हुई जगह वापस पा सकेगा? क्या हमेशा अंतिम पड़ाव पर चूकने वाला दक्षिण अफ्रीका इस बार सुर्खियां बटोरेगा? या कोई कमजोर मानी जाने वाली टीम रोमांचक जीत हासिल करेगी? इंग्लैंड में 12 जून से शुरू हो रहे आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के 10वें सत्र में कई रोमांचक संभावनाएं हैं और पीटीआई दावेदारों और उनकी चुनौतियों पर नजर डाल रहा है। पिछले साल एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप जीतने के बाद भारत टी20 प्रारूप में जीत दर्ज करके शानदार ‘डबल’ पूरा करने के लिए…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
