प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारत रत्न एवं लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और आत्मनिर्भर भारत के लिए उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “देशवासियों में उन्होंने (सरदार पटेल) जो राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत की, वह ‘विकसित भारत’ के लिए ऊर्जा का स्रोत है। राष्ट्र निर्माण में उनकी अतुलनीय भूमिका एक सशक्त और सक्षम भारत के लिए मार्गदर्शक बनी रहेगी।”प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल को ‘लौह पुरुष’ के रूप में याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को एक…
Author: admin
बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को कहा कि यह नया दायित्व पार्टी का आशीर्वाद है और उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने दिवंगत पिता एवं भाजपा के पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। नवीन सोमवार सुबह पटना के एक पार्क में अपने पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हमेशा अपने पिता के विचारों पर काम किया है, जो पार्टी को अपनी मां मानते…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एसडीएटी स्क्वैश विश्व कप 2025 में अपना पहला विश्व कप खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय स्क्वैश टीम को बधाई दी। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने जोशना चिनप्पा, अभय सिंह, वेलवन सेंथिल कुमार और अनाहत सिंह की चौकड़ी की ‘जबरदस्त लगन और दृढ़ संकल्प’ के लिए तारीफ करते हुए कहा कि उनकी सफलता ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। प्रधानमंत्री ने भारतीय खेल पर इस ऐतिहासिक उपलब्धि के व्यापक प्रभाव पर बल देते हुए कहा, “यह जीत हमारे युवाओं के बीच स्क्वैश की लोकप्रियता को भी बढ़ाएगी।” उल्लेखनीय…
। उच्चतम न्यायालय ने इंडिगो द्वारा सैकड़ों उड़ानें रद्द किए जाने के मुद्दे पर न्यायिक हस्तक्षेप का अनुरोध करने वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने से सोमवार को इनकार कर दिया और याचिकाकर्ता को अपनी शिकायतें लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख करने को कहा। दिल्ली उच्च न्यायालय ने इंडिगो की उड़ानों के रद्द होने से उत्पन्न संकट पर समय रहते कार्रवाई नहीं करने को लेकर 10 दिसंबर को केंद्र सरकार से सवाल किए थे। उच्च न्यायालय ने सवाल किया था कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हुई, जिसके कारण इंडिगो की कई उड़ान रद्द करनी पड़ीं। अदालत इंडिगो द्वारा…
सरकार वर्ष 2047 तक सभी को बीमा की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीमा क्षेत्र में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) को 100 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए इस सप्ताह संसद में एक विधेयक पेश करने की योजना बना रही है। संसद में पेश होने से पहले संसद सदस्यों को वितरित विधेयक की प्रति के अनुसार, ‘सबका बीमा सबकी रक्षा (बीमा कानूनों में संशोधन) अधिनियम, 2025’, बीमा अधिनियम, 1938, जीवन बीमा निगम अधिनियम, 1956 और बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1999 में संशोधन करने के लिए लाया जा रहा है।इसमें कहा गया है कि संशोधन से बीमा क्षेत्र में…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) के रूप में सोमवार को शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने इस पद के लिए गोयल के नाम की सिफारिश की थी। गोयल अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) काडर के 1990 बैच के (सेवानिवृत्त) आईएएस अधिकारी हैं। वह 31 अगस्त को विधि एवं न्याय मंत्रालय के अधीन न्याय विभाग में सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने गृह मंत्रालय में सचिव (सीमा प्रबंधन) के रूप में भी कार्य किया और केंद्र तथा पूर्ववर्ती जम्मू…
तीन बार की ओलंपियन महिला पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार को प्रतिस्पर्धी कुश्ती से संन्यास लेने के अपने फैसले को वापस ले लिया। फोगाट ने भावुक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने संन्यास से वापसी की घोषणा करते हुए कहा कि अब उनका लक्ष्य लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करना है। पिछले साल विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 के तुरंत बाद संन्यास ले लिया था। विनेश ने आज सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “लोग मुझसे पूछते रहे कि क्या पेरिस मेरे करियर का अंत है। लंबे समय तक मेरे पास इसका जवाब नहीं था। मुझे मैट से, दबाव…
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने भारत की जनगणना 2027 के संचालन के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में जनगणना कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है, जो अपनी तरह की पहली डिजिटल जनगणना होगी। जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी।इसके तहत अप्रैल से सितंबर 2026 तक मकानों की सूची बनाने और आवास जनगणना का काम होगा; और फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना की जाएगी। उन्होंने कहा कि लद्दाख…
