- सपा पर भड़के दोनो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, अखिलेश यादव को बताया पिछड़ों और दलितों का विरोधी
- Prince William’s India Visit : मुंबई पहुंचे प्रिंस विलियम-प्रिंसेस केट, बच्चों के साथ खेला गली क्रिकेट, PM मोदी से करेंगे मुलाकात
- अक्टूबर में महंगाई ने तोड़ा रिकार्ड : आसमान पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें, शहरों से ज्यादा गांवों में दिखा असर
- बिलकिस बानो केस : सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित की दो दोषियों की उम्रकैद की सजा, जमानत पर रिहाई का आदेश
- 68,500 शिक्षक भर्ती: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बाहर जमकर नारे बाजी, पुलिस ने बसों में भरकर भेजा इको गार्डन
- विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में महिला उद्यमों व वैश्विक साझेदारियों की होगी अहम भूमिका : राज्यपाल
- Qaumi Patrika Hindi, 16 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 15 Nov 2026
Author: admin
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 9 अगस्त को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से लंबी बातचीत की और उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने मुलाकात का वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है। वीडियो में गोल्ड मेडल जीतने वाली मुक्केबाज साक्षी चौधरी समेत कई भारतीय खिलाड़ी प्रधानमंत्री के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा।
संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्ष ने राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की जांच और दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही तय करने की मांग को लेकर सदन में विरोध जतायालोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य अपने स्थान पर खड़े होकर नारेबाजी और हंगामा करने लगे। पीठासीन अधिकारी एन.के. प्रेमचंद्रन ने प्रश्नकाल शुरू कराने का प्रयास किया, लेकिन विपक्षी सदस्यों का हंगामा तेज हो गया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही करीब…
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserves) 10.512 अरब डॉलर बढ़कर 692.866 अरब डॉलर हो गया। यह जनवरी के अंत के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़ोतरी है और फरवरी 2026 में बने 728.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर के काफी करीब पहुंच गया है। इससे पहले 24 जुलाई को समाप्त सप्ताह में भी विदेशी मुद्रा भंडार में 6.118 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई थी।
हॉकी इंडिया ने एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय टीम चुनी गई है, जबकि दो खिलाड़ियों को वैकल्पिक सूची में रखा गया है। प्रतियोगिता का आयोजन 30 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक चीन के मोकी में किया जाएगा। डिफेंडर अनमोल एक्का को टीम की कमान सौंपी गई है। भारतीय जूनियर टीम फिलहाल बेंगलुरु स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) सेंटर में नए मुख्य कोच फ्रेडरिक सोयेज की निगरानी में तैयारी कर रही है।
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह फोन कॉल इजरायल की ओर से आया था। भारत और इजरायल के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने के लिए दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच वार्तालाप हुई। साथ ही इस दौरान पश्चिम एशिया के हालात पर भी बातचीत हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में प्रधानमंत्री मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री के बीच हुई टेलीफोन बातचीत की जानकारी देते हुए बताया कि यह फोन कॉल इजरायल की ओर से किया…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में जनकल्याण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, श्रमिक कल्याण, शिक्षा, न्यायिक आधारभूत ढांचे, खेल, पर्यटन, पेयजल और औद्योगिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद महानिदेशक सूचना एवं अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में जनकल्याण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, श्रमिक कल्याण, शिक्षा, न्यायिक आधारभूत ढांचे, खेल, पर्यटन, पेयजल और औद्योगिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद महानिदेशक सूचना एवं अपर…
देश के बड़े समाजवादी नेता डॉक्टर राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि सड़कें अगर खामोश रहेंगी, तो संसद आवारा हो जाएगी। उनका मतलब ये था कि किसी भी लोकतंत्र को जगाए रखने के लिए जनता को खुद जागते रहना होगा। देश की जनता देख रही है कि कैसे उनके प्रतिनिधि चर्चा से ज्यादा शोर-शराबे और हंगामे में रुचि ले रहे हैं। हर मिनट संसद चलाने में खर्च हो रहा है। आम आदमी के मुद्दे और आवाज संसद से गायब है। संसद में पक्ष-विपक्ष के बीच नूराकुश्ती जारी है। उम्मीद थी कि संसद का मानसून सत्र हंगामाखेज होगा, क्योंकि पेपर…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
