- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
Author: admin
वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का उपहास उड़ाते हुए उन्हें ‘‘कनाडा का गवर्नर’’ कहा। ट्रूडो पिछले सप्ताह ट्रंप के साथ रात्रिभोज के लिए उनके निजी क्लब ‘मार-ए-लागो’ गए थे, जहां उन्होंने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की इस चेतावनी पर चर्चा की थी कि अगर कनाडा सरकार वहां से अमेरिका आने वाले अवैध प्रवासियों और अवैध मादक पदार्थों के प्रवाह को रोकने में विफल रहती है तो कनाडा पर 25 प्रतिशत शुल्क (कर) लगाया जाएगा।
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठजोड़ की संभावना से बुधवार को एक बार फिर इनकार कर दिया। दरअसल पहले ऐसी खबरें थीं कि दोनों दल मिलकर यह चुनाव लड़ सकते हैं। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में केजरीवाल ने कहा कि आप दिल्ली में अपने बलबूते पर ही चुनाव लड़ेगी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ‘‘ कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।’’
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ दो अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस फिल्म के निर्माता प्रियदर्शन हैं। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भूल भुलैया’ और ‘भागम भाग’ जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों में साथ काम किया है।अक्षय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “आज हम अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग शुरू कर रहे हैं, इसलिए मैं अपने पसंदीदा प्रियदर्शन के साथ सेट पर आने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।’’ अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर फिल्म के…
लखनऊ, जीसीआरजी वीमेंस क्रिकेट के सुपर लीग मुकाबलों में मंगलवार को सलीम उस्मानी एकादश और नीरू कपूर एकादश ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिये।एसएजीई मैदान पर खेले गये मैच में पहले प्रियांशी यादव के हरफनमौला खेल की बदौलत नीरू कपूर एकादश ने अहमद मोबिन एकादश को 10 रन से हराया। नीरू कपूर एकादश के 166 रनों जवाब में अहमद मोबिन की टीम 156 रन ही बना सकी। विजयी नीरू कपूर एकादशी की ओर से प्रियांशी यादव 40 रन बनाये। पं. रास बिहारी तिवारी स्टेडियम पर खेले गए मैच अरिशा मुस्तफा की गेंदबाजी की बदौलत सलीम उस्मानी एकादश ने असद अंसारी एकादश…
लखनऊ, : रूबी, खुशी राठौर और पीतांबरी कुमारी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत लखनऊ महिला हॉकी टीम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में मंगलवार को खेले गये फाइनल में लखनऊ मंडल ने अयोध्या मंडल को काटे के मैच में 3-0 से हरा दिया।पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया लेकिन गोल दागने में किसी को सफलता नहीं मिली। दूसरे क्वार्टर में 21वें मिनट में लखनऊ को पेनाल्टी कार्नर का मौका मिला जिसे रूबी ने बड़ी खूबसूरती से गोल में बदला और…
धनखड़ को पद से हटाने के प्रस्ताव संबंधी नोटिस पर राज्यसभा में हंगामा, कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित
नई दिल्ली। राज्यसभा में बुधवार को सभापति जगदीप धनखड़ को पद से हटाने के प्रस्ताव संबंधी नोटिस और जार्ज सोरोस से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के संबंधों के आरोपों के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने भारी हंगामा किया, जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। पहली बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे जब सदन की कार्यवाही आरंभ हुई तो आसन पर उपसभापति हरिवंश थे। उन्होंने प्रश्नकाल शुरु करने की कोशिश की लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से हंगामा शुरु हो…
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत शर्तों में ढील दी, जिनके तहत उन्हें दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित भ्रष्टाचार और धनशोधन मामलों में सप्ताह में दो बार जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होना था।न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने यह कहते हुए जमानत शर्तों में ढील दी कि उनकी कोई जरूरत नहीं है। पीठ ने कहा, ‘‘याचिकाकर्ता नियमित रूप से सुनवाई में हिस्सा लेंगे। उच्चतम न्यायालय ने 22 नवंबर को सिसोदिया की याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सहमति व्यक्त की थी तथा केंद्रीय अन्वेषण…
मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 14 दिसंबर तक होने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि फडणवीस बुधवार को दिल्ली रवाना हुए ।उसने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली का यह उनका पहला दौरा है और इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिलेंगे। एक भाजपा नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि शिवसेना को गृह विभाग नहीं मिलेगा और राजस्व विभाग भी उसे दिये जाने की संभावना नहीं है। उन्होंने…
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 600 करोड़ के क्लब में हुई शामिल
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने भारतीय बाजार में 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। पुष्पा 2: द रूल’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी , जिसे देखने के लिए सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ‘पुष्पा 2: द रूल’ रिलीज के बाद से ही हर दिन नए रिकॉर्ड्स बना रही है। अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का डंका बजा रही है। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से तारीफ मिल रही है।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
