Author: admin

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर अपना हमला तेज करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस मुद्दा पर चर्चा के लिए मुलाकात का समय देने का अनुरोध किया। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शाह को लिखे पत्र में दावा किया कि शहर को देश की ‘‘अपराध राजधानी’’ कहा जा रहा है। उन्होंने हाल ही में कई विद्यालयों और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी का भी हवाला दिया। यह…

Read More

नई दिल्ली। चिकित्सक की पर्ची के बिना मिलने वाली दवाओं में शामिल पैरासिटामोल 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों में आंत, हृदय और गुर्दे से संबंधित बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकती है। एक नये अध्ययन में यह दावा किया गया है।हल्के से मध्यम बुखार के दौरान आमतौर पर इस्तेमाल की जाने वाली पैरासिटामोल, अस्थियों से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए भी चिकित्सक द्वारा परामर्श दी जाने वाली पहली दवा है क्योंकि इसे प्रभावी, अपेक्षाकृत सुरक्षित और सुलभ माना जाता है। हालांकि, दर्द निवारण में पैरासिटामोल की प्रभावशीलता पर कुछ अध्ययनों में सवाल उठाये गए हैं, जबकि अन्य अध्ययनों…

Read More

ब्रिसबेन। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने शुक्रवार को कहा कि बाजू के खिंचाव से उबर चुके तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए स्कॉट बोलैंड की जगह आस्ट्रेलियाई टीम में होंगे। चोट के कारण हेजलवुड एडीलेड में पिछले सप्ताह गुलाबी गेंद का टेस्ट नहीं खेल सके थे । कमिंस ने गाबा पर होने वाले टेस्ट से पूर्व कहा, हेजलवुड ने कल अच्छा अभ्यास किया। उसे और मेडिकल टीम को पूरा भरोसा है कि वह बिना किसी परेशानी के खेल सकेगा। उन्होंने कहा कि हेजलवुड की चोट को गंभीर होने से बचाने के लिए उन्हें पर्थ टेस्ट में…

Read More

ब्रिसबेन। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से डी गुकेश को बधाई दी जो सबसे युवा शतरंज विश्व चैम्पियन बने हैं। गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को सिंगापुर में हुए मुकाबले में 7.5 . 6.5 से हराकर खिताब जीता।गिल ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पूर्व मीडिया से कहा, मैं डी गुकेश को पूरी भारतीय टीम की ओर से बधाई देना चाहता हूं। सबसे युवा विश्व शतरंज चैम्पियन बनना ही अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। गुकेश से पहले रूस के गैरी कास्पारोव सबसे युवा विश्व चैम्पियन थे जिन्होंने 1985 में 22…

Read More

ब्रिसबेन। आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने एडीलेड टेस्ट के बाद अब यहां तीसरे टेस्ट में भी भारतीय बल्लेबाजों को ‘बाउंसर्स’ से परेशान करने की चेतावनी दी है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों खासकर कमिंस ने एडीलेड में गुलाबी गेंद टेस्ट की दोनों पारियों में भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। ऑस्ट्रेलिया ने वह टेस्ट दस विकेट से जीतकर श्रृंखला में 1 . 1 से बराबरी की। कमिंस ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा,एडीलेड टेस्ट में यह रणनीति कारगर रही। यह प्लान बी के रूप में हमेशा जेहन में रहता है। उन्होंने कहा, अगर यह वाकई उन्हें असहज बना रहा था तो…

Read More

मुंबई। धातु शेयरों में भारी बिकवाली, कमजोर वैश्विक कारकों और विदेशी कोषों की निकासी के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 412.8 अंक गिरकर 80,877.16 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 129.85 अंक गिरकर 24,418.85 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टूब्रो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा गिरावट हुई। दूसरी ओर भारती एयरटेल, नेस्ले, अदाणी पोर्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। शेयर…

Read More

मुंबई। महंगाई के अनुकूल आंकड़ों के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से उबरने में कामयाब रहा। इस दौरान स्थानीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे बढ़कर 84.83 के स्तर पर पहुंच गई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने हालांकि कहा कि डॉलर में मजबूती और विदेशी कोषों की निकासी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट ने रुपये की बढ़त को सीमित किया।

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली के 6 स्कूलों को शुक्रवार की सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला जिसके बाद विभिन्न एजेंसियों ने स्कूलों के परिसरों की तलाशी प्रारंभ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले नौ दिसंबर को दिल्ली के कम से कम 44 स्कूलों को इसी प्रकार के ईमेल प्राप्त हुए थे। पुलिस ने गहन जांच के बाद उन धमकियों को अफवाह बताया था। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी ऐसी घटना है और इन धमकियों का बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘2001 के संसद हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उनका बलिदान हमेशा हमारे राष्ट्र को प्रेरित करेगा। हम उनके साहस और समर्पण के लिए सदा आभारी रहेंगे।’’प्रधानमंत्री ने संसद हमले की वर्षगांठ पर संसद भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया। उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें भी साझा कीं। उल्लेखनीय है कि 13 दिसंबर 2001 को लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने…

Read More