Author: admin
जिम्बाब्वे के सहायक कोच डॉयन इब्राहिम ने कहा कि भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच से पहले वे छुपेरुस्तम (अंडरडॉग) कहे जाने के बावजूद सहज हैं और उनकी टीम ने तैयारी में सभी चीजें सही की हैं। इब्राहिम ने यह भी कहा कि उनकी टीम के लिए यह भी जरूरी यह है कि इस मौके पर वे घबराएं नहीं। जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को छह विकेट से हराकर ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया। सुपर आठ चरण में जिम्बाब्वे का सामना मौजूदा चैंपियन भारत, दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज और 2024 के फाइनल में पहुंचे…
कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) इस बार मंगलवार को कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच होने वाले रणजी ट्रॉफी का फाइनल की मेजबानी करेगा और यह मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम की जगह हुबली में खेला जाएगा। केएससीए के पास इस मैच को बेंगलुरू या हुबली में से एक जगह कराने का विकल्प था। हालांकि, गृह मंत्रालय की एक्सपर्ट कमिटी द्वारा सुझाए गए बदलावों के निर्माण कार्य अभी जारी होने के कारण ही मैच को हुबली स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है। केएससीए के एक प्रवक्ता ने कहा, “दर्शकों के प्रवेश और कई जरूरी जगहों पर काम जारी है और उन रास्तों को…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत मानव-केंद्रित, जिम्मेदार और पारदर्शी एआई विजन का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश इस दृष्टि को जमीन पर उतारने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के “एमएएनएवी” सिद्धांत पर आधारित एआई विजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह तकनीकी प्रगति के साथ-साथ नैतिक, समावेशी और जवाबदेह नवाचार का मार्ग प्रशस्त करता है।मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरित होकर उत्तर प्रदेश में बड़े कदम उठाए गए हैं। लखनऊ में देश…
भारत और अमेरिका के अधिकारियों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के कानूनी मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए तीन दिवसीय बैठक 23 फरवरी से अमेरिका में शुरू होगी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस महीने की शुरुआत में भारत और अमेरिका ने एक संयुक्त बयान जारी कर यह घोषणा की थी कि अंतरिम व्यापार समझौते के लिए एक रूपरेखा तय कर ली गई है। संयुक्त बयान में समझौते की मुख्य रूपरेखा तय की गई। अब इन बिंदुओं को एक औपचारिक कानूनी समझौते में बदला जाएगा, जिस पर दोनों पक्ष हस्ताक्षर करेंगे। इस पर मार्च में हस्ताक्षर…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एआई व डीपटेक स्टार्टअप के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के साथ शुक्रवार को बैठक की और कृषि, पर्यावरण संरक्षण एवं मातृभाषा में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने जैसे क्षेत्रों में कृत्रिम मेधा (एआई) प्रौद्योगिकी के उपयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। प्रधानमंत्री के साथ आयोजित गोलमेज बैठक में 16 एआई एवं डीपटेक स्टार्टअप के सीईओ तथा संस्थापकों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, मोदी ने मजबूत ‘डेटा गवर्नेंस’ की आवश्यकता पर जोर दिया, दुष्प्रचार के प्रति सावधान रहने को कहा और भारत की जरूरतों के अनुरूप समाधान विकसित करने का आह्वान…
नई दिल्ली: 19 फरवरी 2026 : दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा, पर्यटन और श्रम मंत्री श्री कपिल मिश्रा ने गुरुवार को करावल नगर विधानसभा क्षेत्र के चौहान पट्टी बस टर्मिनल पर अटल कैंटीन का शुभारम्भ किया। श्रम मंत्री ने जरुरतमंदों को थाली परोसी और उनके साथ भोजन कर उसकी गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प ‘कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए’ की दिशा में माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में यह योजना चलाई जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज दिल्ली में 25 नई अटल कैंटीन…
