- Qaumi Patrika Hindi, 4 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 03 October 2026
- राजघाट पर PM मोदी ने किया बापू को नमन, CM योगी ने गांधी-शास्त्री के संदेश को बताया आज भी प्रासंगिक
- UP BJP: अनुसूचित मोर्चा में बड़ा फेरबदल, 43 पदाधिकारियों की नई टीम घोषित; 12 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री को जिम्मेदारी
- दिल्ली में अचानक बढ़ी सख्ती, 11 मेट्रो स्टेशन बंद और धारा 163 लागू; इन रास्तों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट
- गंगा ने बढ़ाई चिंता: घरों में घुसा पानी, छतों और सड़क किनारे शरण ले रहे लोग, खतरे के निशान से महज 19 सेमी दूर
- वोटर लिस्ट में नाम छूटा तो अब घर पहुंचेगा BLO! पहली बार वोटरों के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान
- Qaumi Patrika Hindi, 2 Oct 2026
Author: admin
समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव की तेरहवीं सोमवार को विक्रमादित्य मार्ग स्थित उनके आवास पर संपन्न हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पत्नी अपर्णा यादव समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। दरअसल, प्रतीक यादव का निधन 13 मई को हुआ था। वे अपने आवास पर मृत पाए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने फेफड़ों की बीमारी को मृत्यु का कारण बताया था। अगले दिन भैंसाकुंड श्मशान में उनकी अंत्येष्टि की गई थी। तेरहवीं के मौके पर विक्रमादित्य मार्ग स्थित…
तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर वृद्धि की है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। दूसरे शहरों में भी इसी अनुपात में वृद्धि की गयी है। चार-चार दिन के अंतराल पर दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम लगातार तीसरी बार बढ़ाये गये हैं। दिल्ली में आज से एक लीटर पेट्रोल 99.51 रुपये का और डीजल 98.64 रुपये का हो गया है। पहले इनकी कीमत क्रमशः 98.64 रुपये…
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आरक्षण के बहस‑प्रवाह को एक नया मोड़ देते हुए सीधा सवाल पूछा कि जिन परिवारों के माता‑पिता के पहले से आईएएस जैसी उच्च नौकरियां और स्थायी आर्थिक सुरक्षा है, उनके बच्चों को आरक्षण क्यों चाहिए? आरक्षण और सामाजिक गतिशीलता पर सुनवाई करते हुए अदालत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिक्षा और आय के माध्यम से समाज में ऊपर उठकर आर्थिक‑शैक्षिक सशक्तिकरण प्राप्त कर चुके परिवारों के अगली पीढ़ियों के लिए कोटा की जरूरत और न्यायसंगतता पर गंभीर चिंतन की जरूरत है।सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीधे टिप्पणी की, “अगर दोनों माता‑पिता आईएएस अधिकारी हैं,…
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत की अपनी चार दिवसीय यात्रा पर शनिवार को कोलकाता पहुंचे। उनकी इस यात्रा की शुरुआत ऐसे शहर से हो रही है, जो राजनीतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। अमेरिका के किसी विदेशी मंत्री का 14 साल बाद कोलकाता में आगमन हुआ है। इससे पहले मई 2012 में अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कोलकाता का दौरा किया था। रुबियो की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में नयी सरकार के गठन के रूप में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने…
पीएम मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रेलवे और बैंकिंग समेत इन क्षेत्रों में मिली नौकरी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ‘रोजगार मेले’ में 51,000 से अधिक युवाओं को केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र डिजिटल माध्यम से वितरित किए। ‘रोजगार मेला’ की शुरुआत से लेकर अब तक देश भर में आयोजित ऐसे 18 आयोजनों के माध्यम से लगभग 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ”देशभर के हजारों युवाओं के लिए आज बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज 51,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए हैं।”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों को राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए शनिवार को कहा कि उन्हें सम्मान तथा सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता है। श्रम एवं सेवायोजन विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने श्रमिक कल्याण, कौशल विकास और रोजगार सृजन को अधिक प्रभावी तथा व्यापक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने ‘बाल श्रमिक विद्या योजना’ को प्रदेश के सभी 75 जिलों तक विस्तार देने, ‘सेवामित्र व्यवस्था’ को और मजबूत बनाने, बड़े शहरों में निर्माण श्रमिकों के लिए आधुनिक सुविधा केंद्र विकसित करने तथा रोजगार…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के साथ शुक्रवार को व्यापक बातचीत की तथा इस दौरान भारत एवं साइप्रस ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में बदला और बुनियादी ढांचे एवं नौवहन जैसे क्षेत्रों में गहरे सहयोग को सुगम बनाने के लिए एक संयुक्त कार्यबल गठित किया। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया संकट और यूक्रेन संघर्ष पर भी विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत शत्रुता को जल्द समाप्त करने के सभी प्रयासों का समर्थन करता है। प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया में जारी बयान में कहा, ”पिछले एक दशक में साइप्रस से भारत में निवेश लगभग…
उत्तर प्रदेश इन दिनों प्रचंड गर्मी की आग में जल रहा है। बृहस्पतिवार को भी लोगों को तपती धूप और लू ने खूब परेशान किया। प्रदेश के सात जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बुंदेलखंड और दक्षिणी क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। बांदा में पारा 47.6 डिग्री तक चढ़ गया, जो पूरे देश में सबसे अधिक था। तेज पुरवाई के कारण हीट इंडेक्स बढ़ने से गर्मी और भी असहनीय हो गई।मौसम विभाग ने शुक्रवार को लेकर 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 23 अन्य जिलों में भी अत्यधिक गर्मी और लू…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
