- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
Author: admin
जोहानिसबर्ग। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए लगातार दो शतक जड़ने वाले तिलक वर्मा की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि इस युवा बल्लेबाज को जो जिम्मेदारी सौंपी गई थी उसे उन्होंने अच्छी तरह से निभाया। भारत ने चौथे और अंतिम मैच में 135 रन की बड़ी जीत दर्ज करके श्रृंखला 3-1 से अपने नाम की।
मुंबई। घरेलू संस्थागत निवेशकों की भारी लिवाली के बीच पिछले दो कारोबारी सत्र में गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 254.5 अंक चढ़कर 77,945.45 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 86.25 अंक की बढ़त के साथ 23,645.30 अंक पर रहा। बीएसई बेंचमार्क में पिछले दो सत्र में 1,805.2 अंक या 2.27 प्रतिशत की गिरावट आई थी। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई।
मुंबई। Nike समूह के अनुषंगी ब्रांड कन्वर्स ने भारत में कदम रखते हुये मुंबई में अपना पहला एक्सक्लूसिव स्टोर खोला है और बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन कपूर, अभिनेत्री खुशी कपूर को भारतीय बाजार के लिये अपना ‘ब्रांड फेस’ बनाया है। कन्वर्स ब्रांड की ओर से गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि उसका यह स्टोर मुंबई के लिंकिग रोड पर बनकर तैयार है। कंपनी ने कहा है कि इसका उद्घाटन जल्द किया जाएगा। कन्वर्स फुटवियर और युवा वर्ग के लिये स्टाइलिश परिधानों के लिये जाना जाता है। स्पोर्ट्सवियर बनाने वाली प्रसिद्ध कंपनी Nike समूह का यह ब्रांड 115 वर्ष पुराना है।
रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को उनके विशेष विमान में आई तकनीकी खराबी के कारण झारखंड के देवघर हवाई अड्डे पर एक घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे। अधिकारियों ने बताया कि मोदी बिहार के जमुई में एक रैली को संबोधित करने के बाद भारतीय वायु सेना के विमान से वापस नयी दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले थे। वह बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए जमुई आए थे।
नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण राजधानी में लागू किए गए चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (ग्रैप) के तीसरे चरण के उपायों के तहत यहां 106 अतिरिक्त क्लस्टर बसें संचालित होगी और मेट्रो ट्रेन 60 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। देश में राजधानी का प्रदूषण स्तर सबसे खराब दर्ज किए जाने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने यहां ग्रैप के तीसरे चरण को लागू कर दिया। दिल्ली में लगातार दो दिन तक वायु गुणवत्ता ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में रही। दिल्ली में शुक्रवार को भी वायु गुणवत्ता ‘‘गंभीर’’ श्रेणी में दर्ज…
अयोध्या : श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के बाद अब ऑस्ट्रेलिया में भी विश्व का सबसे ऊंचा राम मंदिर बनाया जाएगा। जिसके लिए भूमि पूजन अगले वर्ष 2025 में हो सकता है, इस कार्य को श्रीराम टेंपल फाउंडेशन करने की तैयारी में है। शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे ट्रस्ट के सचिव अमोद प्रकाश कटियार ने जानकारी देते हुए बताया कि 150 एकड़ जमीन में 721 फीट ऊंचा पांच मंजिल का राम मंदिर होगा, जिसकी डिजाइन भी राम मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा करेंगे। इसमें खास होगा कि राम मंदिर जाने के मार्ग में 101 फीट ऊंची हनुमान जी की…
अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के बोपल इलाके में बहुमंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए । पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बोपल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 21 मंजिला ‘इस्कॉन प्लेटिना’ इमारत की आठवीं मंजिल पर शुक्रवार रात करीब 10.40 बजे आग लग गई। उन्होंने बताया, ‘‘आग जल्द ही इमारत की 21वीं मंजिल तक फैल गई।’’ अतिरिक्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी मिथुन मिस्त्री ने बताया कि इमारत से 200 से अधिक निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और आग बुझाने के लिए कई गाड़ियों…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पहले सरकारें वोट बैंक की राजनीति के अनुरूप नीतियां बनाती थीं जबकि मौजूदा सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि सरकार में लोगों का विश्वास बहाल हो। प्रधानमंत्री ने ‘एचटी लीडरशिप समिट’ को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ‘‘जनता की, जनता द्वारा और जनता के लिए’’ प्रगति के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, ‘‘कई देशों में हर चुनाव के बाद सरकारें बदल जाती हैं, भारत में लोगों ने तीसरी बार हमारी सरकार चुनी है। पहले सरकारें चुनाव जीतने के लिए चलायी जाती…
नारायणपुर/कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और कांकेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर हो गए। इस दौरान सुरक्षाबलों के दो जवान भी घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। इस दल में जिला रिजर्व बल (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और सीमा सुरक्षा बल के जवान शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह लगभग आठ बजे…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
