मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वैधानिक और नियामकीय अनुपालन में कुछ खामियों के लिए एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक पर कुल 2.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने मंगलवार को बयान में कहा कि बैंकिंग विनियमन अधिनियम के कुछ प्रावधानों के उल्लंघन और ‘जमा पर ब्याज दर’, ‘अपने ग्राहक को जानें (केवाईसी)’ और ‘कृषि ऋण प्रवाह- गिरवी मुक्त कृषि ऋण’ पर कुछ निर्देशों का पालन न करने के लिए एक्सिस बैंक पर 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एक अन्य बयान में कहा गया कि ‘जमा पर ब्याज दर’, ‘बैंकों के वसूली एजेंटों’ और ‘बैंकों में…
Author: admin
इंफाल। मणिपुर सरकार ने हाल ही में कूकी उग्रवादियों द्वारा ड्रोन, मिसाइलों और अन्य अत्याधुनिक हथियारों से किए गए हमलों और अधिकारियों द्वारा स्थिति से निपटने के खिलाफ छात्रों के विरोध के मद्देनजर मंगलवार से 15 सितंबर तक राज्य में सभी इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी लगायी है। राज्यपाल एल.पी. आचार्य ने एक बयान में कहा कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। सभी को इस समस्या से निपटने के लिए अपना योगदान देना होगा और इससे निजात पाने के लिए तरीके खोजने होंगे। राज्यपाल ने समाज के सभी वर्गों, छात्र संगठनों और जन नेताओं से शांति एवम सद्भाव स्थापित…
पटना। बिहार सरकार ने राजधानी पटना में तीन पांच सितारा होटल बनाने का फैसला किया है। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद देर शाम आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सरकार ने पटना में तीन पांच सितारा होटल बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि व्यवसायिकता और आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन होटलों में मॉल भी बनाए जाएंगे। डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि पर्यटन विभाग की सुविधा के लिए निजी सार्वजनिक भागीदारी (पीपीपी) के आधार पर…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के जटहां बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दुकान बंद कर रहे एक दुकानदार पर हमला करने वाले भेड़िये को जमा हुई भीड़ ने मार दिया है। बताया जा रहा है कि रात भैरोगंज बाजार में दुकान बन्द कर रहे 65 वर्षीय दुकानदार रामजी गुप्ता पर किसी जंगली हिंसक जानवर ने हमला कर दिया। इस हमले में जानवर ने गुप्ता के हाथ व पैर में काट कर जख्मी कर दिया। दुकानदार के शोर मचाने पर जब तक लोग जुटते ही वह पास के एक घर में घुस गया । घर के लोग उसे भगाने के…
चंडीगढ़/नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 20 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी और तीसरी सूची जारी की। इसमें पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह को बरवाला से टिकट दिया गया है। वह एक दिन पहले ही भाजपा छोड़कर आप में शामिल हुए थे। ‘आप’ ने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर कोई सहमति न बन पाने के कारण अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया और सोमवार को 20 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने मंगलवार को पहले नौ उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की। इसके बाद देर रात 11 उम्मीदवारों की…
जैसलमेर। राजस्थान में जैसलमेर के रामदेवरा कस्बे में इन दिनों चले रहे लोकदेवता बाबा रामदेवरा मेले के दौरान रामदेव मन्दिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मंगलवार रात पोकरण रेलवे स्टेशन की टिकिट खिड़की पर एक व्यक्ति द्वारा पर्ची छोड़कर रामदेवरा मन्दिर को मन्दिर में चढ़ाये जा रहे कपड़े के घोड़े में बम रखकर उड़ाने की धमकी दी गई हैं। इसके बाद पुलिस सहित सभी सुरक्षा एजेन्सियां सतर्क हो गई हैं। इसके बाद पूरे रामदेवरा मेला को पुलिस एवं खुफिया एजेन्सियों ने अपने घेरे में लेते हुए वहां पर कड़ी सुरक्षा जांच पड़ताल करते हुए ऐतिहात के तौर पर…
मुंबई। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 111.85 अंक गिरकर 81,809.44 अंक पर और एनएसई निफ्टी 39.2 अंक फिसलकर 25,001.90 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई। एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर फायदे में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई…
नई दिल्ली। पेरिस में हाल ही में संपन्न हुए पैरालंपिक खेलों में 29 पदक जीतने वाले भारत के पैरालंपिक पदक विजेताओं का मंगलवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सैकड़ों समर्थकों ने फूल-मालाओं और मिठाइयों के साथ जोरदार स्वागत किया। आज सुबह जब खिलाड़ी हवाई अड्डे से बाहर निकले तो ढोल की थाप और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया गया। समर्थक, खेल प्रशासक और परिवार के लोग खिलाड़ियों का स्वागत करने पहुंचे। भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने कहा, ‘‘इस भव्य स्वागत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।’’ सुमित ने 70.59 मीटर के प्रयास के साथ खेलों का अपना ही रिकॉर्ड…
वाशिंगटन। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत में लोकतंत्र को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया गया, लेकिन अब लोकतंत्र फिर से पटरी पर लौट रहा है। गांधी ने मंगलवार को यहां ‘नेशनल प्रेस क्लब’ में संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। गांधी ने कहा, ‘‘मैं आपको यह बता सकता हूं कि पिछले वर्षों में भारतीय लोकतंत्र को बहुत नुकसान पहुंचाया गया, अब वह फिर से पटरी पर लौटने की कोशिश कर रहा है लेकिन उसे नुकसान पहुंचाया गया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने देखा है कि किस तरह महाराष्ट्र में…
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस और लोकसभा में उसके नेता राहुल गांधी पर देश विरोधी बातें करने तथा देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े होने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने देश की सुरक्षा को हमेशा खतरे में ड़ाला है। केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने आरक्षण संबंधी टिप्पणी के लिए भी राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि जब तक उनकी पार्टी है, आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता और देश की एकता के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता। राहुल…
