- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब
- UPI MDR Rules: दिवाली तक टला UPI पेमेंट पर MDR का नया नियम, जानें अब कब होगा लागू
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
Author: admin
गकेबरहा। भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने कहा कि घरेलू क्रिकेट में खेलने और मुख्य कोच गौतम गंभीर की भूमिका को लेकर स्पष्टता से उन्हें तीन साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफल वापसी करने में मदद मिली। इस 33 वर्ष से इस स्पिनर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 17 रन देकर पांच विकेट लिए जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
बरेली, बड़े पैमाने पर टैक्स की चोरी करने वाले साड़ी कारोबारी को माल की सप्लाई करने वाली छह और फर्जी फर्म जीएसटी की एसआईबी की टीम की रडार पर आ गई हैं। एसआईबी ने इन फर्मों के साथ उनके संचालकों के बारे में और जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। जल्द ही उन पर शिकंजा कसने की तैयारी है। एसआईबी की टीम ने शनिवार शाम नगरिया कलां स्थित रेडिमेड गारमेंट के थोक कारोबारी मोहम्मद इकराम की रब जरी आर्ट नाम की फर्म के गोदाम पर छापा मारा था। फर्म के खिलाफ टैक्स में हेराफेरी की शिकायतें मिलने पर टीम के…
इंदौर। देश में केसर का उत्पादन खासकर कश्मीर में होता है, लेकिन बर्फीली वादियों वाले इस क्षेत्र से सैकड़ों किलोमीटर दूर इंदौर के एक प्रगतिशील किसान ने ‘एयरोपॉनिक्स’ पद्धति की मदद से अपने घर के कमरे में बिना मिट्टी के केसर उगाया है। किसान के घर की दूसरी मंजिल के इस कमरे में इन दिनों केसर के बैंगनी रंग के खूबसूरत फूलों की बहार है। नियंत्रित वातावरण वाले कमरे में केसर के पौधे प्लास्टिक की ट्रे में रखे गए हैं। ये ट्रे खड़ी रैक में रखी गई हैं ताकि जगह का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जा सके।
रियाद। हैदराबाद की इंदिरा ईगलपति ‘रियाद मेट्रो’ की उन चुनिंदा महिला लोको पायलट में से एक हैं जो वहां ट्रेन चलाने के लिए उत्सुक हैं। रियाद में रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का निर्माण कार्य पूरा होने के करीब है और वह फिलहाल प्रायोगिक परीक्षण से गुजर रहीं ट्रेन को चला रही हैं। पिछले पांच वर्ष से ट्रेन पायलट और स्टेशन ऑपरेशन मास्टर के रूप में कार्यरत 33 वर्षीय इंदिरा ने कहा, इस विश्व स्तरीय और प्रतिष्ठित परियोजना का हिस्सा बनना, खासकर एक प्रवासी होने के चलते, मेरे लिए वास्तव में गर्व का क्षण है।
चेन्नई। मौसम विभाग ने अगले 36 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि इसके प्रभाव से 12 से 15 नवंबर के दौरान आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की गतिविधि का एक नया दौर आने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर चक्रवाती परिसंचरण आज उसी क्षेत्र में बना रहा। इसके प्रभाव में अगले 36 घंटों के दौरान उसी क्षेत्र में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। अगले दो…
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में सेना के एक जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गए और तीन अन्य जवान घायल हैं। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा है कि नायब सूबेदार राकेश कुमार के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं। सूबेदार राकेश भारत रिज किश्तवाड़ के सामान्य क्षेत्र में शुरू किए गए संयुक्त सीआई ऑपरेशन का हिस्सा थे। इससे पहले सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार सैन्यकर्मी घायल हो गए थे।
मुंबई। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने हाल में खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रहे कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बचाव करते हुए सोमवार को यहां कहा कि यह दोनों सीनियर खिलाड़ी रन बनाने के लिए भूखे हैं और ऑस्ट्रेलिया में दमदार वापसी करेंगे। गंभीर ने इन बातों को भी खारिज कर दिया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में तीनों टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम दबाव में है। गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘भारतीय टीम में अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक अपनी भूमिका…
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन ने भारतीय बाजार में पहले सप्ताह में 170 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 ने अपने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार 158 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन, सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। सिंघम अगेन दीवाली के अवसर पर 01 नवंबर को रिलीज हुई है। सिंघम अगेन में अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर,टाइगर श्रॉफ,अक्षय कुमार,रणवीर सिंह, रवि किशन और जैकी श्राफ की अहम भूमिका है। सिंघम…
मुंबई। बड़ी हिट फिल्में करियर को फिर से ऊंचाई पर ले आने का एक रास्ता होती हैं और अभिनेता अर्जुन कपूर को उम्मीद है कि यही चीज रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अभिनय करने से उनके करियर के साथ होगी, जिसे वह अपनी नयी शुरुआत मानते हैं। अर्जुन कपूर ने कहा, मैं खुश हूं कि लोग मेरे काम को पसंद कर रहे हैं… अब यह एक नयी शुरुआत है। इसे आप पुनर्जन्म या जो भी कहें, मुझे लगता है कि अब यह फिर से शुरू हुआ है। फिल्म में ‘डेंजर लंका’ की भूमिका निभा रहे कपूर ने कहा कि…
लुसाने (स्विट्जरलैंड)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और दिग्गज पीआर श्रीजेश ने वर्ष 2024 के लिए क्रमशः एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर (वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी) और गोलकीपर ऑफ द ईयर पुरस्कार (वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर) हासिल किया है। हरमनप्रीत और श्रीजेश दोनों को कल रात ओमान में 49वीं एफआईएच कांग्रेस के दौरान यह सम्मान मिला। हरमनप्रीत ने शीर्ष पुरस्कार हासिल करने के लिए नीदरलैंड के जोएप डी मोल और थियरी ब्रिंकमैन, जर्मनी के हेंस मुलर और इंग्लैंड के जैक वालेस को पीछे छोड़ा। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस ओलंपिक में सर्वाधिक10 गोल किए थे। उन्होंने क्वार्टर…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
