https://qaumipatrika.in/wp-content/uploads/2026/01/QAUMI-HINDI-06-01-2026.pdf
Author: admin
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को उसके खेल मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि वह देश के टी20 विश्व कप के लीग मुकाबलों को भारत से श्रीलंका में स्थानांतरित करने की मांग करे क्योंकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देशों पर मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद ‘खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं’ हैं। शाहरुख खान के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर को बीसीसीआई के फरमान के बाद रिलीज कर दिया जिन्हें पिछले महीने अबुधाबी में हुई नीलामी में नौ करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा…
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भालाफेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स के साथ एक दशक पुराना रिश्ता तोड़ दिया है और अब वह अपनी खिलाड़ी प्रबंधन फर्म वेल स्पोटर्स शुरू करेंगे। चोपड़ा 2016 में जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स से जुड़े थे। 27 वर्ष के चोपड़ा ने कहा,‘‘पिछले एक दशक से हमारा सफर विकास, विश्वास और उपलब्धियों से भरा रहा है। मेरे कैरियर में जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स की अहम भूमिका रही है और उनके सहयोग और दृष्टिकोण के लिये मैं हमेशा आभारी रहूंगा।’’ उन्होंने कहा,‘‘इस अध्याय को खत्म करने के साथ मैं उन्हीं मूल्यों को अपने सफर के अगले चरण में लेकर जा…
उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर के चुंगी से गोला बाजार तक जुलूस निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी कर अंकिता हत्याकांड में दोषियों के नाम उजागर होने पर सीबीआई जांच की मांग की है।इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर के ऐतिहासिक गोला बाजार में एकत्रित हुए। जहां पर जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेसियों ने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं प्रदर्शनकारियों ने सरकार व भाजपा नेताओं…
भारत ने वेनेजुएला से जुड़े घटनाक्रम को लेकर रविवार को ‘‘गहरी चिंता’’ व्यक्त की। अमेरिका ने शनिवार को एक सैन्य अभियान के तहत तेल समृद्ध वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया था। भारत ने कहा कि वह वेनेजुएला में तेजी से बदल रही स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए है। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘वेनेजुएला में हालिया घटनाक्रम गहरी चिंता का विषय हैं। हम तेजी से बदलती स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं।’’ भारत ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए मुद्दों को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने का भी आह्वान…
रियलिटी टीवी की चकाचौंध दुनिया से चर्चा में आए फिटनेस आइकॉन और एक्टर जय दुधाने मुश्किलों में घिर गए हैं। ठाणे पुलिस ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया है, जब वे परिवार के साथ विदेश हनीमून पर रवाना होने वाले थे। आरोप बेहद गंभीर हैं – लगभग 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी। क्या है पूरा मामला? पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जय पर इल्जाम है कि उन्होंने नकली कागजात बनवाकर एक ही कमर्शियल प्रॉपर्टी (दुकान) को कई लोगों को बेच दिया। इससे कई खरीदारों को करोड़ों का चूना लगा और वे आर्थिक संकट में फंस गए। इस केस…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेशी आक्रमणकारियों के बार-बार हमलों के बाद पुनर्निर्मित किए गए सोमनाथ मंदिर की सराहना करते हुए सोमवार को कहा कि गुजरात स्थित यह मंदिर भारतीय सभ्यता की अदम्य भावना का प्रतीक है।प्रधानमंत्री ने सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले आक्रमण के 1,000 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक ‘ब्लॉग पोस्ट’ में कहा, ‘‘हमारी सभ्यता की अदम्य भावना का सोमनाथ से बेहतर कोई उदाहरण नहीं हो सकता। यह मंदिर बाधाओं एवं संघर्षों पर विजय प्राप्त करते हुए गौरव के साथ खड़ा है।’’
भोजपुरी सिनेमा के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह आज 40 साल के हो गए हैं। बिहार के छोटे से गांव से निकलकर ग्लोबल लेवल पर नाम कमाने वाले पवन का सफर मेहनत, टैलेंट और दृढ़ता की मिसाल है। ‘लॉलीपॉप लागेलू’ जैसे सुपरहिट गाने से दुनिया भर में छा जाने वाले इस सिंगर-एक्टर की जिंदगी किसी इंस्पायरिंग फिल्म से कम नहीं। चाचा की साइकिल से शुरू हुआ संगीत का जादू पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 को बिहार के भोजपुर जिले के जोकहरी गांव में हुआ। पिता रामाशंकर सिंह साधारण किसान थे और परिवार की माली हालत ज्यादा मजबूत नहीं थी।…
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के लिए देश में ही डिजाइन और निर्मित पहले प्रदूषण नियंत्रण पोत ‘समुद्र प्रताप’ को सोमवार को यहां बल की सेवा में शामिल किया। अधिकारियों ने बताया कि यह पोता ‘गोवा शिपयार्ड लिमिटेड’ द्वारा निर्मित है। कुल 114.5 मीटर लंबे इस पोत में 60 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री है, पोत का वजन 4,200 टन है और इसकी गति 22 नॉट से अधिक की है। यह पोत समुद्री प्रदूषण नियंत्रण नियमों को लागू करने, समुद्री कानून प्रवर्तन, खोज और बचाव अभियानों और भारत के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) की सुरक्षा की दिशा…
उच्चतम न्यायालय ने 2020 के दिल्ली दंगों की साजिश के मामले में आरोपियों उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से इनकार करते हुए सोमवार को कहा कि उनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत प्रथम दृष्टया मामला बनता है।न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया की पीठ ने इस मामले में अन्य आरोपियों गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद को जमानत दे दी। पीठ ने कहा, ‘‘अदालत इस बात से संतुष्ट है कि अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत सामग्री से याचिकाकर्ताओं उमर खालिद और शरजील इमाम के खिलाफ प्रथम दृष्टया…
