Author: admin

भारत की राजनीति एक ऐसे दौर से गुजर रही है, जहां केवल राजनीतिक दल ही नहीं, बल्कि मतदाता भी तेजी से बदल रहे हैं। आज देश की सबसे बड़ी ताकत केवल चुनावी रणनीति या गठबंधन नहीं, बल्कि वह युवा पीढ़ी है, जिसे दुनिया जेन-ज़ी के नाम से जानती है। सामान्यत: 1997 से 2012 के बीच जन्मे युवाओं को इस पीढ़ी में शामिल किया जाता है। यह पीढ़ी इंटरनेट, स्मार्टफोन, सोशल मीडिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में बड़ी हुई है। इसकी सोच पहले की पीढ़ियों से अलग है। यही कारण है कि आने वाले वर्षों में भारतीय राजनीति का स्वरूप…

Read More

भारतीय रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे मजबूत होकर 95.34 के स्तर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, कच्चे तेल की अपेक्षाकृत कम कीमतों और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी से आयातकों की डॉलर मांग प्रभावित हुई, जिसका असर रुपये की चाल पर दिखाई दिया। बाजार की नजर अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के फैसले और इस सप्ताह अमेरिका से जारी होने वाले प्रमुख आर्थिक आंकड़ों पर टिकी है।

Read More

 देश में ई-20 पेट्रोल की बिक्री के खिलाफ 2.30 लाख से अधिक ज्ञापनों को सौंपने के लिए प्रधानमंत्री आवास की ओर मंगलवार को करीब 100 लोगों के साथ मार्च कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के अन्य नेताओं को दिल्ली पुलिस ने फिरोजशाह मार्ग पर रोक लिया। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद केजरीवाल, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, जैस्मीन शाह और पार्टी के अन्य नेताओं के साथ फिरोजशाह मार्ग पर ही धरने पर बैठ गए।

Read More

उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहने के आसार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार सुबह जारी अखिल भारतीय मौसम सारांश एवं पूर्वानुमान बुलेटिन में कहा कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

Read More

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 13 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नई तैनाती सूची में मंडलायुक्त, सचिव, प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को उनके मौजूदा पद के साथ अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।शासन के आदेश के अनुसार अनिल ढींगरा को मंडलायुक्त गोरखपुर के पद से हटाकर उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद का आवास आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ उन्हें निदेशक, नगर भूमि सीमांकन, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

Read More