- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’… पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा हमला, कार्यक्रम में हंगामा
- BRICS मंच पर PM मोदी की मौजूदगी, ओम बिरला ने बताया संसदों का वैश्विक महत्व…विदेशी प्रतिनिधियों से की बातचीत
Author: admin
हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है। पूजा-पाठ, शुभ कार्य, यात्रा और निवेश जैसे महत्वपूर्ण कामों से पहले तिथि, नक्षत्र और शुभ-अशुभ मुहूर्त की जानकारी ली जाती है। मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र का तीसरा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां चंद्रघंटा की आराधना से साहस, शक्ति और सकारात्मकता प्राप्त होती है। पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रात 11:28 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। मंगलवार को सूर्योदय सुबह 6:26 बजे और सूर्यास्त शाम…
दिल्ली-NCR में पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध से जुड़े मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने कहा कि अदालत धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहती लेकिन इस मुद्दे पर व्यवहारिक और संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है। मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने कहा कि पटाखों के इस्तेमाल को लेकर लोगों को जागरूक करने और इसके लिए कुछ निर्धारित समय तय करने जैसे उपायों पर विचार किया जा सकता है। मामले की अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी।
भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने सकारात्मक अनुमान जारी किया है। IMF ने वर्ष 2026 और 2027 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। इसके साथ ही भारत के दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बने रहने की उम्मीद है। IMF ने जुलाई में वर्ष 2026 के लिए भारत की विकास दर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। अब इसे बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया गया है। इसी तरह 2027 के लिए भी विकास दर का अनुमान 6.7 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया…
पिछले वीकेंड पर जहां सैलानियों की रिकॉर्डतोड़ आमद दर्ज की गई वहीं आने वाले दिनों में सैलानियों की आमद कम रहने की संभावना होटल कारोबारी जता रहे हैं। इसकी पहली वजह दिल्ली में चल रहा आंदोलन बताया जा रहा है। दूसरी वजह कैंचीधाम आने वाले सैलानियों के ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि स्पष्ट न होना बताया जा रहा है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को लेकर सैलानियों में असमंजसता बनी हुई है। ऑटम सीजन का समय पीक पर पहुंचने जा है और सैलानियों की संख्या बढ़ने की जगह कम होने लगी है। ऑटम सीजन के पहले सप्ताह के वीकेंड पर बंपर भीड़ उमड़ी थी,…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने मामले में निचली अदालत में चल रहे ट्रायल पर फिलहाल रोक लगा दी है। राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया और चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा। यह मामला वर्ष 2018 में राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर राहुल गांधी की कथित टिप्पणियों से जुड़ा है। आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया था। इन टिप्पणियों…
फेस्टिव सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वाले ग्राहकों और कारोबारियों के लिए राहत की खबर है। यूपीआई और सर्विसेज स्टीयरिंग कमेटी ने चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) ट्रांजेक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने के फैसले को फिलहाल टाल दिया है। पहले इन नियमों को 15 अक्टूबर 2026 से लागू करने की योजना थी, लेकिन त्योहारों के दौरान बाजार में बढ़ने वाली खरीदारी और डिजिटल भुगतान को ध्यान में रखते हुए इन्हें दिवाली तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। कमेटी के फैसले के मुताबिक, नया MDR फ्रेमवर्क दिवाली के तुरंत बाद लागू किया जाएगा। हालांकि, इसकी सटीक तारीख की…
कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में मेट्रो स्टेशन बंद करने और रेल सेवाओं पर प्रतिबंध लगाने के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय ने अहम टिप्पणी की है। शीर्ष अदालत ने कहा कि “मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।” अदालत ने स्पष्ट किया कि मेट्रो और अन्य ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह रोकने तथा उनके संचालन को नियंत्रित करने के बीच अंतर है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शनिवार, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके बावजूद सीजेपी की ओर से प्रदर्शन करने की घोषणा के बाद राजधानी और दिल्ली से सटे इलाकों में बैरिकेडिंग, चेकिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है। CJP की मांगों को लेकर प्रस्तावित है प्रदर्शन सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। पार्टी ने 10 अक्टूबर को…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
