Author: admin
श्रीमद रामायण’ ने भगवान राम के जीवन और शिक्षाओं की अमर कथा के साथ दर्शकों के दिलों पर राज कर लिया है। अब तक दर्शकों ने देखा कि कैसे राक्षस राजा रावण माता सीता का अपहरण कर लेता है और उन्हें बचाने और उनकी रक्षा करने के प्रयास में, जटायु रावण से लड़ता है। दूसरी ओर, भगवान राम और उनके भाई लक्ष्मण माता सीता की खोज शुरू करते हैं और रास्ते में उनके आभूषण पाते हैं, जिससे उन्हें यह निर्धारित करने में मदद मिलती है कि सीता किस दिशा में गई होंगी। तभी उन्हें एहसास होता है कि उनका अपहरण…
नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में आरोपी राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह को उच्चतम न्यायालय के आदेश पर एक विशेष अदालत के बुधवार को कई शर्तों के साथ जेल से रिहा करने का आदेश दिया।इसके बाद उन्हें करीब छह माह बाद तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। शीर्ष अदालत ने मंगलवार को संजय सिंह को जमानत देते हुए कहा था,“ट्रायल कोर्ट द्वारा निर्धारित नियमों और शर्तों पर मुकदमे के लंबित रहने के दौरान जमानत पर रिहा किया जाए।”इस आदेश के मद्देनजर राऊज एवेन्यू स्थित कावेरी बावेजा…
चेन्नई। तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव में बड़ी संख्या में सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन के उम्मीदवारों का प्रचार करने के लिए राज्य का दौरा करने का अनुमान है। राज्य की सभी 39 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 19 अप्रैल को एक चरण में होगा। शाह गुरुवार को राज्य का दौरा करने और राज्य के दक्षिणी जिलों में रोड शो और एक चुनावी सभा में भाग लेने वाले थे। हालांकि भाजपा सूत्रों ने आज सुबह यूनीवार्ता से कहा कि आज का उनका कार्यक्रम रद्द…
मुंबई। पूर्व सांसद संजय निरुपम ने अपने निष्कासन को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर बृहस्पतिवार को कटाक्ष करते हुए दावा किया कि पार्टी को अपना इस्तीफा भेजने के बाद उन्हें निष्कासित किया गया। अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी बयानों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार देर शाम निरुपम को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की मंजूरी दे दी। कांग्रेस की मुंबई इकाई के पूर्व प्रमुख निरुपम ने बृहस्पतिवार को सुबह सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “ऐसा लगता है कि पार्टी ने कल रात मेरा त्यागपत्र मिलने के तुरंत बाद मेरे…
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से एक संदेश भेजकर आम आदमी पार्टी (आप) के सभी विधायकों को अपने निर्वाचन क्षेत्रों में रोजाना जाने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि लोगों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। ‘डिजिटल ब्रीफिंग’ में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा कि भले ही वह जेल में हैं, लेकिन दिल्ली के दो करोड़ लोग उनका परिवार हैं और उन्हें कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। सुनीता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का संदेश देते…
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शराब नीति में कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के मामले में न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के पद से हटाने का निर्देश देने की मांग वाली दूसरी जनहित याचिका भी गुरुवार को खारिज कर दी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की खंडपीठ ने ‘हिंदू सेना’ के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता की याचिका पर यह कहते हुए विचार करने से इनकार कर दिया कि यह उपराज्यपाल या राष्ट्रपति के अधिकार क्षेत्र में आता है। न्यायालय ने हालांकि टिप्पणी की कि यह…
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर उसके शासन के दौरान देश की ‘प्रतिष्ठा को धूमिल’ करने का आरोप लगाया। मोदी ने साथ ही ‘बेदाग रिकार्ड’ के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की। मोदी ने बृहस्पतिवार को जमुई में एक चुनावी रैली को संबोधत किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन सरकार के कार्यकाल में, ‘‘भारत ने पलट कर वार करना शुरू किया है। वह मगध साम्राज्य के प्राचीन गौरव को पुनर्जीवित कर रहा है।’’ प्रधानमंत्री ने दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाली आम आदमी पार्टी पर भी…
बेंगलुरु। अभी तक अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखने में नाकाम रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में बेहतर खेल दिखाकर अपना अभियान पटरी पर लाने की कोशिश करेगी। आरसीबी की टीम अभी तीन मैच में दो अंक लेकर अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों करारी हार के कारण उसका नेट रन रेट भी गड़बड़ा गया है। फाफ डु प्लेसी की अगुवाई वाली आरसीबी की टीम को कम करके नहीं आंका जा सकता है लेकिन उसके…
