Author: admin

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ मेडिकल कॉलेजों को पाठ्यक्रम चलाने के लिए शैक्षणिक मंजूरी देने में कथित रिश्वतखोरी से जुड़ी धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को 10 राज्यों में एक साथ छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कम से कम 15 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इनमें मेडिकल कॉलेजों के सात परिसर और कुछ निजी व्यक्ति शामिल हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की जा रही है। धन शोधन का यह…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुओं की सीख को व्यक्तिगत व्यवहार में शांति, देश की नीतियों में संतुलन और समाज में विश्वास का आधार बनाये जाने का आह्वान करते हुए कामना की है कि उनके संदेश भारत की प्रगति और युवा पीढ़ी की प्रेरणा में सहायक हों। पीएम  मोदी ने गुरुतेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर यहां आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “श्रीगुरु तेग बहादुर साहिब की शिक्षाएं हमारे आचरण में शांति, हमारी नीतियों में संतुलन और हमारे समाज में विश्वास का आधार बनें, यही इस अवसर का सार है।”

Read More

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने यहां लाल किले के पास विस्फोटक से भरी कार चलाने वाले डॉ उमर उन नबी को कथित तौर पर पनाह देने के मामले में फरीदाबाद के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गत 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के बाहर जिस कार में विस्फोट हुआ था, उसे नबी चला रहा था। विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई थी।एनआईए के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि एजेंसी ने हरियाणा के फरीदाबाद के धौज निवासी सोएब को दिल्ली आतंकी बम विस्फोट से पहले “आतंकवादी उमर उन नबी” को साजो-सामान मुहैया कराने के आरोप में…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को फ्रांसीसी विमानन कंपनी सैफरान के विमान इंजनों के रखरखाव, मरम्मत और देखभाल (एमआरओ) संयंत्र का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया। सैफरान की इकाई सैफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया (एसएईएसआई) का यह संयंत्र हैदराबाद में स्थापित किया गया है।यह संयंत्र वर्ष 2026 से परिचालन में आ जाएगा। इस परियोजना में 1,300 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश किया गया है। यह संयंत्र विमानों की लीप इंजन की सर्विसिंग के लिए है। इन इंजनों का इस्तेमाल एयरबस ए320 निओ और बोइंग 737 मैक्स जैसे पतले आकार वाले वाणिज्यिक विमानों में किया जाता है। लीप इंजन का निर्माण…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि संविधान औपनिवेशिक मानसिकता को त्यागने और राष्ट्रवादी सोच अपनाने के लिए एक मार्गदर्शक दस्तावेज है। उन्होंने ‘संविधान सदन’ (पुराना संसद भवन) के केंद्रीय कक्ष में आयोजित संविधान दिवस समारोह को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि भारत दुनिया के लिए विकास का एक नया मॉडल पेश कर रहा है। उनका कहना था, ‘‘हमारे संविधान निर्माता चाहते थे कि हमारे व्यक्तिगत, लोकतांत्रिक अधिकार हमेशा सुरक्षित रहें। संविधान औपनिवेशिक मानसिकता को छोड़ने और राष्ट्रवादी सोच को अपनाने के लिए मार्गदर्शक दस्तावेज है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर लाना देश…

Read More

 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने बुधवार को मुंबई में 2008 के आतंकवादी हमलों के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह श्रद्धांजलि समारोह दक्षिण मुंबई स्थित मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय परिसर में शहीद स्मारक पर आयोजित किया गया। राज्य मंत्री आशीष शेलार और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया और स्मारक पट्टिका के सामने एक मिनट का मौन रखा। शहर भर की पुलिस इकाइयाँ से यहां पुलिसकर्मी उपस्थित थे, जिन्होंने हमलावरों का सामना करने वाले अपने सहयोगियों की याद…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राममंदिर ध्वजारोहण समारोह में रामविवाह के पावन अवसर पर मंगलवार को अयोध्या के महर्षि बाल्मिकी अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विशेष विमान से उतरेंगे और रामनगरी अयोध्या में ध्वजारोहण के साथ श्री मोदी राममंदिर निर्माण के पूर्ण होने की घोषणा करेंगे। पीएम मोदी यहां साढ़े चार घंटे रहेंगे। इसके बाद श्री मोदी अपराह्न एक बज कर 55 मिनट पर यहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के कर कमलों से राममंदिर के शिखर पर 11 बज कर 55 मिनट पर ध्वजारोहण होगा और इसी ध्वजारोहण के साथ श्री मोदी राममंदिर निर्माण के पूर्ण होने…

Read More