सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 9 बजे सीएमएस कानपुर रोड ऑडिटोरियम में उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र के बाद न्यायविदों की परिचर्चा प्रारंभ होगी। सायंकालीन सत्र में रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि और मेयर सुषमा खर्कवाल विशिष्ट अतिथि शमिल हुए।सीएमएस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय न्यायाधीशों के सम्मेलन से पूर्व 52 देशों से आए विदेशी मेहमानों ने आगरा स्थित ताजमहल का भ्रमण किया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विभिन्न देशों से आए 160 से अधिक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद अध्यक्ष, मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश एवं कानूनविदों का लखनऊ में स्वागत किया। सीएमएस में…
Author: admin
रानी लक्ष्मीबाई की जयंती को “नारी शक्ति दिवस” के रूप में मनाते हुए नवयुग कन्या महाविद्यालय में आज अंतर-महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन हुआ। शारीरिक शिक्षा विभाग, खेलकूद समिति और मिशन शक्ति समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में छात्राओं ने खेल और संस्कृति दोनों क्षेत्रों में अपनी शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. राज शरण शाही रहीं, जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने अध्यक्षता की और छात्राओं को नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बुधवार को आश्चर्य व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि सरकारें अब मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए सरकारी धन का इस्तेमाल कर रही हैं। बसपा द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान सतर्क रहने का भी आग्रह किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रौद्योगिकी संस्थानों के छात्रों से कहा है कि उन्हें आविष्कार करते समय इस बात पर जरूर ध्यान देना चाहिए कि समाज पर इसका कितना सकारात्मक प्रभाव होगा और इसकी उपयोगिता क्या होगी।मुर्मु ने बुधवार को यहां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) दिल्ली के पांचवें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एनआईटी बहु-विषयी शिक्षा, नवोन्मेष, अनुसंधान, उद्यम क्षेत्रों के साथ सहयोग और कौशल-जनित शिक्षा को बढ़ावा देकर छात्रों को भविष्योन्मुखी आवश्यकताओं की दिशा में सक्षम बना रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत जैविक खेती का वैश्विक केन्द्र बनने की राह पर है और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह देश की स्वदेशी और पारंपरिक पद्धति है। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की शानदार जीत के बाद मोदी ने अपने यहां आगमन पर लोगों द्वारा गमछा लहराने का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा था कि ‘‘बिहार की हवाएं’’ उनसे पहले ही तमिलनाडु में आ गई हों। तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अगले साल विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेतृत्व…
मध्यप्रदेश के महू छावनी परिषद ने अल फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी के परिवार की एक रहवासी संपत्ति पर रहने वालों और कानूनी वारिसों को बिना इजाज़त निर्माण का हवाला देते हुए नोटिस जारी किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि छावनी बोर्ड के अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि तीन दिनों के अंदर भवन को गिरा दिया जाए। फरीदाबाद में अल फलाह ग्रुप द्वारा चलाई जाने वाली अल फलाह यूनिवर्सिटी, 10 नवंबर को दिल्ली में हुए विस्फोट के मामले में जांच का केंद्र बन रही है। इस धमाके में 15 लोग मारे गए थे और…
जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सुबह 11.30 बजे रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ मंत्रिमंडलीय सहयोगियों ने भी शपथ ली। इसके अलावा सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व कई केंद्रीय मंत्रियों सहित एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं।
