- दिल्ली में बैंक ऑफ बड़ौदा में बम की धमकी से हड़कंप : सूचना के बाद जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां, संसद मार्ग शाखा में 1 घंटे चला तलाशी अभियान
- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’: सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लेकर किए कई बड़े खुलासे, कहा- ‘वैचारिक मतभेद हैं पर रंजिश नहीं’
- BHAI DOOJ : पीएम मोदी समेत देश के दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं, भाई-बहन के अटूट स्नेह और आत्मीयता का प्रतीक है यह पर्व
- आईपीएल में बड़ा उलटफेर: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड कन्फर्म, पंजाब किंग्स ने बढ़ाई ऑलराउंडर की सैलरी
- असम में बड़ा रेल हादसा: डिगरू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस की 7 बोगियां पटरी से उतरीं, कई यात्री गंभीर रूप से घायल
- Qaumi Patrika Hindi, 10 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 7 Nov 2026
Author: admin
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आदिवासियों को वनों तक सीमित रखना चाहती है और उन्हें शिक्षा तथा अन्य अवसरों से वंचित करना चाहती है। राहुल ने अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान असम में पहली जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि कांग्रेस मूल निवासियों के तौर पर संसाधनों पर ‘आदिवासियों’ के अधिकारों को मान्यता देती है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम आपको आदिवासी कहते हैं जिसका अर्थ है आदि काल से रहने वाले। भाजपा आपको वनवासी कहती है जिसका अर्थ है वन में रहने वाले लोग।’’ कांग्रेस नेता ने…
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश में शिक्षा की स्थिति को लेकर शुक्रवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत 2024 में अपने छात्रों के लिए न्याय सुनिश्चित करेगा। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भारत को ‘अमृत काल’ से ज्यादा ‘शिक्षा काल’ की जरूरत है।” खड़गे ने वार्षिक शिक्षा स्थिति रिपोर्ट (एएसईआर) का हवाला देते हुए कहा, “2024 में भारत अपने छात्रों के लिए मोदी सरकार से न्याय सुनिश्चित करेगा, क्योंकि शिक्षा पर उसका रिपोर्ट कार्ड घोर विफलता के साथ चिह्नित है।” इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, “ग्रामीण भारत में 14…
हैदराबाद। अकासा एयर ने 150 बोइंग 737 मैक्स विमानों का ऑर्डर दिया है, जिससे एयरलाइन के विमानों की कुल संख्या बढ़कर 226 विमानों की हो जायेगी। एयरलाइन ने गुरुवार को जेट खरीद ऑर्डर की घोषणा यहां आयोजित विंग्स इंडिया द्विवार्षिक एयर शो में की। उसने कहा, “इस मील के पत्थर की घोषणा के साथ, भारत में किसी एयरशो में की गयी अपनी तरह की इस पहली घोषणा के साथ, अकासा एयर नागरिक उड्डयन के इतिहास में परिचालन शुरू करने के 17 महीने के भीतर 200 से अधिक विमानों के ऑर्डर बुक तक पहुंचने वाली एकमात्र भारतीय एयरलाइन बन गयी है।” एयरलाइन…
हैदराबाद। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को हैदराबाद में विंग्स इंडिया कार्यक्रम में एयर इंडिया एयरबस A350 का उद्घाटन किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 2030 तक बढ़कर सालाना 30 करोड़ होने की उम्मीद है। यह आंकड़ा 2023 में 15.3 करोड़ था। सिंधिया ने यहां नागरिक विमानन सम्मेलन और प्रदर्शनी- ‘विंग्स इंडिया 2024’ के उद्घाटन सत्र में कहा कि देश में हवाई अड्डों और बंदरगाहों की संख्या मौजूदा 149 से बढ़कर 200 से अधिक हो जाएगी। वर्ष 2030 तक सालाना 30 करोड़ यात्रियों के साथ भारत में विमानन पहुंच 10 से…
पणजी। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से गोवा के अपने तीन दिवसीय दौरे के तहत बृहस्पतिवार दोपहर यहां पहुंचेंगे। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। उनकी यह यात्रा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उन्हें जारी किए गए समन के आलोक में मायने रखती है। उन्हें दिल्ली आबकारी नीति मामले के संबंध में बृहस्पतिवार को ईडी ने अपने समक्ष पेश होने के लिए कहा है। केजरीवाल को पिछले हफ्ते चौथी बार ईडी ने समन जारी किया गया था क्योंकि वह…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अयोध्या में राम मंदिर पर स्मारक डाक टिकट और दुनिया भर में भगवान राम पर जारी डाक टिकटों की एक पुस्तक जारी की और कहा कि ये श्री राम, माता सीता और रामायण की एक झलक पेश करते हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि डाक टिकट केवल कागज या कलाकृति का एक टुकड़ा भर नहीं हैं बल्कि यह महाकाव्यों और महान विचारों का एक लघु रूप हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसके डिजाइन में राम मंदिर, चौपाई ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ सूर्य, सरयू नदी और मंदिर की एवं इसके आसपास की…
शिवसागर (असम)। कांग्रेस की भारत जोड़ा न्याय यात्रा के पांचवें दिन राहुल गांधी नगालैंड से असम पहुंचे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भारत में ‘सबसे भ्रष्ट सरकार’ शायद असम में है। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के नगालैंड से असम में प्रवेश करने के तुरंत बाद, गांधी ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की आलोचना की और कहा कि वे ‘‘नफरत फैला रहे हैं और जनता का पैसा…
अयोध्या। 22 जनवरी को नव्य मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए योगी सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं। इसी क्रम में सरकार श्रीरामलला के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को राम मंदिर और हनुमान गढ़ी तक पहुंचाने के ई कार्ट चलाएगी। ये ई कार्ट या गोल्फ कार्ट बुजुर्गों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं के लिए निशुल्क होंगी। इस महत्वपूर्ण योजना को मूर्त रूप देने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण ने निजी औद्योगिक घरानों को प्रस्ताव भेजा है। यह प्रयास किया जा रहा है कि…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को जवाब देते हुए पूछा है कि यदि वह आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में आरोपी नहीं हैं तो उन्हें समन क्यों जारी किया गया। ईडी ने केजरीवाल को पिछले सप्ताह चौथी बार समन जारी किया था और बृहस्पतिवार को एजेंसी के समक्ष पेश होने को कहा है। आप ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चाहती है कि केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाये ताकि वह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार न कर सकें। आप…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
