- दिल्ली में बैंक ऑफ बड़ौदा में बम की धमकी से हड़कंप : सूचना के बाद जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां, संसद मार्ग शाखा में 1 घंटे चला तलाशी अभियान
- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’: सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लेकर किए कई बड़े खुलासे, कहा- ‘वैचारिक मतभेद हैं पर रंजिश नहीं’
- BHAI DOOJ : पीएम मोदी समेत देश के दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं, भाई-बहन के अटूट स्नेह और आत्मीयता का प्रतीक है यह पर्व
- आईपीएल में बड़ा उलटफेर: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की ट्रेड कन्फर्म, पंजाब किंग्स ने बढ़ाई ऑलराउंडर की सैलरी
- असम में बड़ा रेल हादसा: डिगरू के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस की 7 बोगियां पटरी से उतरीं, कई यात्री गंभीर रूप से घायल
- Qaumi Patrika Hindi, 10 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 7 Nov 2026
Author: admin
हरकी पैड़ी हरिद्वार में गुरु नानक साहिब गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी स्थापित किए जाने की मांग को लेकर यात्रा के रूप में हरिद्वार जा रहे सिख समुदाय के जत्थे को पुलिस प्रशासन ने हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर कुल्हाल बॉर्डर पर रोक लिया। जत्थे को रोके जाने पर संगत ने आक्रोश प्रकट करते हुए इसे अधिकारों का हनन करार दिया। बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन के साथ करीब एक घंटे तक वार्ता हुई, ऑल इंडिया सिख कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बब्बर के नेतृत्व में पांच वाहनों में सवार होकर जत्था दोपहर 12:40 बजे पांवटा साहिब हिमाचल पहुंचा। यहां माथा टेकने के बाद जत्था…
कोच्चि। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में प्रमुख रणनीतिक पहलों सहित 4,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया और कहा कि इनसे देश के दक्षिणी क्षेत्र के विकास को गति देने में मदद मिलेगी। परियोजनाओं में 310 मीटर लंबा ‘ड्राई डॉक’ और अंतर्राष्ट्रीय जहाज मरम्मत सुविधा (आईएसआरएफ) शामिल हैं। ड्राई डॉक का निर्माण अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार किया गया है जबकि आईएसआरएफ भारत का पहला पूरी तरह से विकसित शुद्ध जहाज मरम्मत पारिस्थितिकी तंत्र है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एलपीजी आयात टर्मिनल का उद्घाटन भी किया। परियोजनाओं का उद्घाटन करने…
नई दिल्ली। एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट के एक विमान में दरवाजे का लॉक खराब होने से एक यात्री करीब एक घंटे तक शौचालय में फंसा रहा। स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना मंगलवार को मुंबई से बेंगलुरु जा रहे विमान में हुई और यात्री को टिकट के पूरे पैसे वापस किए जा रहे हैं। एयरलाइन ने यात्री को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी है। विमान के बेंगलुरु हवाईअड्डे पर उतरने के बाद एक इंजीनियर ने शौचालय का दरवाजा खोला और इसके बाद यात्री बाहर आया। यात्री के बारे में तत्काल अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। प्रवक्ता ने…
मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय ने विधायकों को अयोग्य नहीं ठहराने के महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के आदेश को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की याचिकाओं पर बुधवार को नार्वेकर और उद्धव ठाकरे समूह के 14 विधायकों को नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति गिरीश कुलकर्णी और न्यायमूर्ति फिरदोश पूनीवाला की खंडपीठ ने महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय को भी नोटिस जारी किया और सभी प्रतिवादियों को याचिका पर हलफनामे दाखिल करने का निर्देश दिया। पीठ ने मामले की सुनवाई के लिए आठ फरवरी की तारीख निर्धारित कर दी। शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के मुख्य सचेतक भरत गोगावले द्वारा…
नई दिल्ली। केंद्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि सरकार द्वारा नियुक्त एक समिति ने उस कानूनी सवाल की जांच के बाद एक मसौदा रिपोर्ट प्रस्तुत की है कि क्या हल्के मोटर वाहन के लिए ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाला व्यक्ति भी कानूनी तौर पर बिना भार वाले 7500 किलोग्राम तक का परिवहन वाहन चलाने का हकदार है। प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए केंद्र को 15 अप्रैल तक का समय दिया और कहा कि यदि मामला अनसुलझा रहता है तो वह याचिकाओं पर सुनवाई करेगी और…
रामोत्सव-2024: 6 जिलों से अयोध्या धाम के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, योगी सरकार ने तय किया किराया
योगी सरकार राम भक्तों और पयर्टकों को हेलिकॉप्टर से अयोध्या धाम के दर्शन कराएगी। सरकार प्रदेश के 6 जिलों से हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत लखनऊ से करेंगे। सरकार की ओर से प्रदेश के 6 जिलों से शुरू होने वाली हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता आपरेटर का चयन किया गया है, जो आपरेशनल माॅडल पर हेली सर्विसेस की सेवायें प्रदान करेगा। राम भक्तों और पर्यटकों को हेलीकॉप्टर सेवा गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, मथुरा और आगरा से मिलेगी। वहीं आने वाले समय में प्रदेश के अन्य जिलों से भी इस सुविधा को जल्द शुरू…
सदर बाजार में जगह-जगह गुंजे श्री राम के जयकारे – पम्मा अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा रामलला समारोह के उपलक्ष पर फेडरेशन ऑफ सदर बाज़ार ट्रेड्स एसोसिएशन (पंजी.) द्वारा श्री राम शोभा यात्रा का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता फेडरेशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा, अध्यक्ष राकेश यादव की जिसमें मुख्य रूप से पूर्व केंद्रीय मंत्री व संसद सदस्य श्री हर्षवर्धन जी, भाजपा वरिष्ठ नेता राजकुमार भाटिया, पूर्व मेयर जयप्रकाश जेपी भाई, निगम पार्षद उषा शर्मा, पूर्ण निगम पार्षद प्रवीण जैन सहित हजारों की तादाद में व्यापारी नेता व स्थानीय श्री राम के जयकारे लगाते हुए पूरी शोभा यात्रा के…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कांस्टेबल को इस आरोप में गिरफ्तार किया है कि उसने स्वयं को एजेंसी का एक अधिकारी बताकर एक व्यवसायी को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उगाही की। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी। कांस्टेबल सुनील यादव जुलाई 2022 में सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर आया था और मार्च 2023 में उसे समय से पहले ही उसके मूल संगठन आरपीएफ में वापस भेज दिया गया था। एजेंसी ने आरोप लगाया कि आरपीएफ में लौटने के बाद, कान्स्टेबल ने स्वयं को एजेंसी का एक अधिकारी दिखाने के लिए सीबीआई…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे के लिए मंगलवार शाम को केरल पहुंचेंगे। वह इस दौरान यहां एक रोडशो करेंगे, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करेंगे और त्रिशूर जिले में दो प्रमुख मंदिरों के दर्शन करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मोदी के शाम करीब पांच बजे यहां नेदुम्बसेरी हवाई अड्डे पर पहुंचने की संभावना है और उसके बाद वह शाम छह बजे एर्नाकुलम शहर में एक रोड शो करेंगे। उन्होंने बताया कि मोदी रोड शो के दौरान एक खुले वाहन से यात्रा करेंगे और महाराजा कॉलेज मैदान से करीब 1.3 किलोमीटर लंबा रोड शो…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
