- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
Author: admin
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इस आरोप को ‘‘बहुत गंभीर’’ बताया कि उसे कथित कोयला चोरी घोटाले से जुड़े मामले में ‘इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी’ (आई-पैक) के कार्यालय और उसके निदेशक के परिसर पर छापेमारी के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से बाधा का सामना करना पड़ा था। न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति विपुल पंचोली की पीठ ने कहा कि वह नोटिस जारी कर मामले की समीक्षा करना चाहती है। ठ ने मौखिक टिप्पणी की, ‘‘यह बहुत गंभीर मामला है; हम नोटिस जारी करेंगे। हमें इसकी समीक्षा करनी होगी।’’ शीर्ष…
भारतीय विमान सेवा कंपनियों ने ईरान के ऊपर से गुजरने वाली कई उड़ानें रद्द कर दी हैं जबकि कई अन्य के मार्गों में बदलाव किया गया है। ईरान द्वारा वाणिज्यिक उड़ानों के लिए उसके हवाई क्षेत्र को बंद किये जाने के बाद यह फैसला लिया गया है। टाटा समूह की एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि “ईरान में बने घटनाक्रम, उसके बाद हवाई क्षेत्र बंद किये जाने और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर” उस क्षेत्र से गुजरने वाली उड़ानों के मार्ग बदले गये हैं जिससे उड़ानों में देरी हो सकती है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने विविधता को अपने लोकतंत्र की ताकत बनाया है और दुनिया को दिखाया है कि लोकतांत्रिक संस्थाएं और प्रक्रियाएं उसके विकास को स्थिरता, गति तथा स्तर (स्केल) प्रदान करते हैं। राष्ट्रमंडल देशों की संसद के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन (सीएसपीओसी) का उद्घाटन करते हुए, मोदी ने यह भी कहा कि भारतीय लोकतंत्र एक बड़े पेड़ की तरह है जिसकी जड़ें गहरी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब भारत को आजादी मिली, तो कई लोगों को संदेह था कि देश की इतनी अधिक विविधता के बीच लोकतंत्र टिक पाएगा या नहीं।…
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरने ने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि वह सिर्फ अपनी ‘‘नामपट्टिका लगवाने के लिए’’ हर ऐतिहासिक धरोहर को मिटाना चाहते हैं। खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘गुप्त काल में वर्णित जिस मणिकर्णिका घाट का लोकमाता अहिल्याबाई होलकर ने पुनरुद्धार कराया था, उस दुर्लभ प्राचीन धरोहर को आपने पुनरुद्धार के बहाने तुड़वाने का अपराध किया है।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘‘भोंडे सौंदर्यीकरण और व्यवसायीकरण के नाम पर बनारस के मणिकर्णिका घाट में बुलडोजर चलवाकर सदियों पुरानी धार्मिक, सांस्कृतिक…
जयपुर में 78वें सेना दिवस पर गुरुवार को आयोजित परेड में भारतीय सेना ने अपने शौर्य, जुनून, साहस और अजेय ताकत का प्रदर्शन किया। शहर में पहली बार सार्वजनिक रूप से आयोजित इस परेड को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। सेना की सप्त शक्ति कमान की ओर से 78वीं सेना दिवस परेड का आयोजन जगतपुरा के महल रोड पर हुआ। परेड में जयपुर सैन्य शौर्य, पराक्रम और अनुशासन का मंच बना।इस परेड में भारतीय सेना की आधुनिक सैन्य शक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया। इस बार सेना दिवस की थीम ‘भारतीय सेना शौर्य और बलिदान’ रखी…
ईरान के प्रधान न्यायाधीश ने सरकार विरोधी राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ त्वरित सुनवाई और फांसी की सजा का संकेत दिया है। वहीं, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कहा कि मृतकों की संख्या बढ़कर 2,572 हो गई है। ईरान के उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश गुलामहुसैन मोहसेनी-एजेई ने मंगलवार को एक वीडियो में, मुकदमे चलाये जाने और फांसी की सजा के बारे में टिप्पणी की। हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि मृत्युदंड दिये जाने की स्थिति में वह ‘‘बहुत कड़ी कार्रवाई’’ करेंगे। इस बीच, अमेरिका स्थित ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स…
न्यूजीलैंड ने बुधवार को टॉस जीतकर भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद उन्होंने कहा कि यहां की पिच बहुत अच्छी है। टीम में एक बदलाव है आज बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स टीम में पदार्पण कर रहे हैं। वहीं भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। कल ओस नहीं पड़ी थी। पिच थोड़ी धीमी हो सकती है। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है…
भू-राजनीतिक तनाव के मद्देनजर निवेशकों के सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करने से बुधवार को वायदा बाजारों में सोने और चांदी के भाव नए उच्च स्तर पर पहुंच गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों का भाव 12,803 रुपये या 4.65 प्रतिशत चढ़कर 2,87,990 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।एमसीएक्स पर फरवरी में आपूर्ति के लिए सोने के वायदा भाव में 932 रुपये या 0.65 प्रतिशत की तेजी आई और यह रिकॉर्ड 1,43,173 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर, कॉमेक्स बाजार में चांदी के वायदा…
उत्तर प्रदेश में सरकार ने 15 जनवरी यानी मकर संक्रांति के अवसर पर अवकाश घोषित किया है। जिसके चलते संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में 15 जनवरी को ओपीडी में नये पंजीकरण नहीं होंगे, लेकिन जिन पुराने मरीजों को ओपीडी परामर्श के लिए पहले से तारीख मिली हुई है, उन्हें देखा जायेगा। यही स्थित जिन विभागों में जांच के लिए मरीजों को बुलाया गया है, वहां पर जांच होगी, पूर्व निर्धारित ऑपरेशन भी किये जायेंगे। साथ ही इमरजेंसी सेवायें संचालित रहेंगी। वहीं ओपीडी का सैम्पल कलेक्शन बंद रहेगा और प्रशासनिक भवन व शैक्षणिक ब्लाक भी बंद रहेंगे।
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
