Author: admin

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सुबह 11.30 बजे रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ मंत्रिमंडलीय सहयोगियों ने भी शपथ ली। इसके अलावा सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा व कई केंद्रीय मंत्रियों सहित एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं।

Read More

: महिला प्रीमियर लीग के अगले सीजन से पहले फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। WPL 2026 के लिए मेगा ऑक्शन की तारीख और जगह तय हो चुकी है। इस हाई-प्रोफाइल ऑक्शन में दिग्गज खिलाड़ियों पर बड़ी-बड़ी बोलियां लगने की पूरी उम्मीद है और हर फ्रेंचाइजी अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी।

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि बिहार चुनाव परिणाम ने सभी राज्य सरकारों को स्पष्ट संदेश दिया है कि उनकी विकास नीतियां ही उनकी पार्टियों का भविष्य निर्धारित करेंगी, चाहे वे ‘वामपंथी, दक्षिणपंथी या मध्यमार्गी’ दल हों। छठा रामनाथ गोयनका व्याख्यान देते हुए मोदी ने उन लोगों पर भी कटाक्ष किया जो उन्हें और भाजपा को हमेशा ‘‘चुनावी मोड’’ में रहने वाला कहते हैं। उन्होंने कहा कि चौबीसों घंटे विकास और लोगों की संवदेनाओं के प्रति कटिबद्ध रहने का ‘भावनात्मक मोड’ ही है जो भाजपा को चुनाव जिताता है। प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं राज्य सरकारों को निवेश आकर्षित…

Read More

मंगलवार तड़के करीब 5 बजे से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हरियाणा की अल फलाह यूनिवर्सिटी पर बड़े स्तर पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। दिल्ली के ओखला स्थित यूनिवर्सिटी के मुख्य कार्यालय समेत फरीदाबाद और एनसीआर के कई ठिकानों पर ईडी की टीमें एक साथ पहुंचीं। विश्वविद्यालय के ट्रस्टियों, इससे जुड़े लोगों और संबंधित संस्थानों के परिसरों में दस्तावेजों की गहन जांच चल रही है।सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) के तहत की जा रही है और इसका आधार एनआईए व दिल्ली पुलिस की पुरानी एफआईआर हैं। यूनिवर्सिटी पर विदेशी फंडिंग में गड़बड़ी, संदिग्ध लेन-देन और कुछ गंभीर…

Read More

दवा निर्माण के क्षेत्र में अब अंतरविषयी अध्ययन को बढ़ावा देने की जरूरत है। इससे बीमारियों की पहचान और उनके उपचार के लिए बेहतर केमिकल चयन, उसकी सिंथेसिस और नई दवाओं के विकास में मजबूती मिलेगी। युवा फार्मासिस्ट मिलकर प्रयोगात्मक कार्य करें और नई व किफायती दवाएं विकसित करें। पेरिस के डेसकार्टेस विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर सर्ज मिगनानी ने सोमवार को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में ये विचार व्यक्त किए। विश्वविद्यालय के फार्मेसी संकाय द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ड्रग डिस्कवरी, डेवलपमेंट और ड्रग डिलीवरी पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। सम्मेलन में देश के 15 शहरों के 29…

Read More

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा संचालित दो स्कूलों में मंगलवार को बम रखे होने की सूचना दी गई जिसके बाद परिसरों की तलाशी ली गई लेकिन कुछ नहीं मिला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उनके मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को कॉल कर दावा किया कि स्कूलों में विस्फोटक रखे गए हैं। सुबह करीब 9 बजे आई इस कॉल में चेतावनी दी गई कि प्रशांत विहार और द्वारका स्थित सीआरपीएफ स्कूलों में बम रखे गए हैं, जिसके बाद स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ते और दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीमों को तत्काल रवाना किया गया। एक वरिष्ठ…

Read More

सुरक्षाबलों को आज बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार सुबह नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। कार्रवाई के दौरान नक्सलियों का सबसे बड़ा कमांडर और कुख्यात माओवादी कमांडर माडवी हिडमा (43) को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। हिडमा वही दहशत का नाम है, जिस पर कम से कम 26 बड़े हमलों का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया जाता था। 43 वर्षीय हिडमा का 2013 के दरभा घाटी नरसंहार और 2017 के सुकमा हमला सहित कम से कम 26 सशस्त्र हमलों में जिम्मेदार था। हिडमा पर सरकार ने 1 करोड़ का इनाम भी जारी किया हुआ था।आंध्र प्रदेश…

Read More