Author: admin
कोलकाता। ऋषभ पंत चार महीने के अंतराल के बाद शुक्रवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से भारतीय टीम में वापसी करेंगे और यह विकेटकीपर बल्लेबाज चोट से उबरने के बाद फिर से क्रिकेट खेलने पर काफी खुश है। जुलाई में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान पंत के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। उन्होंने बेंगलुरु में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ भारत ए के दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की। पंत ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘चोट लगने के बाद वापसी…
उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाड की दो टीमें श्रीनगर जाएंगी। दोनों टीमें अलग-अलग डॉ. शाहीन व डॉ. आदिल से पूछताछ करेगी। उनसे फरीदाबाद माड्यूल से जुड़े सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाएगी। साथ ही एटीएस की सहारनपुर की टीम कानपुर में पकड़े गए डॉ. आरिफ मीर से पूछताछ कर संगठन की कुंडली खंगालेगी। एटीएस ने लखनऊ और कानपुर में दबिश के दौरान जो जानकारियां हासिल की हैं। उनका मिलान करने के लिए तीन दिन तक श्रीनगर और फरीदाबाद डेरा डालेगी।टीम इस बात की जानकारी हासिल करेगी कि डॉ. शाहीन और डॉ. आदिल का लखनऊ में किन-किन लोगों से संपर्क था।…
जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना उन पर परोक्ष निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बिहार की राजनीति “अपरिपक्वता और हताशा के खतरनाक मेल” की ओर बढ़ रही है, जो अब “घातक” होता जा रहा है। चौधरी की यह टिप्पणी उस समय आई जब बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विपक्षी महागठबंधन से आगे दिखाई दे रहा है। चौधरी ने कहा कि कुछ नेता “बार–बार रीसेट करने और बिना पर्याप्त दूरदृष्टि अथवा वैचारिक आधार के…
सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट मामले के आरोपी डॉ. उमर नबी के घर को ध्वस्त कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रित विस्फोट के ज़रिए ढाँचे को ध्वस्त किया गया।हीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके को सील कर दिया था और तोड़फोड़ से पहले निवासियों को घर खाली करने को कहा गया था। जांचकर्ताओं ने अब तक खुलासा किया है कि डॉ. उमर ही सोमवार शाम लाल किले के पास विस्फोट वाली आई20 कार चला रहा था। स्फोट के कारण…
बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में जनता ने जो हुक्म सुनाया, उसकी गूंज आज सुबह 8 बजे से पूरे राज्य में सुनाई देने लगी है। कड़ी सुरक्षा की चौखट में 38 जिलों के 46 मतगणना केंद्रों पर मतपत्रों की गिनती शुरू हो चुकी है। पहले पोस्टल बैलेट, फिर 8:30 बजे से ईवीएम – हर राउंड के साथ सियासी धड़कनें तेज होती जा रही हैं।इस बार कुल 2616 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें नीतीश कैबिनेट के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा से लेकर 27 मंत्री, तेजस्वी-तेजप्रताप यादव भाई, रामकृपाल यादव, जीतन राम मांझी की बहू-समधन, उपेन्द्र कुशवाहा की…
उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले बहुचर्चित अयोध्या प्रीमियर लीग (एपीएल) के आयोजन पर ग्रहण लग गया है। प्रतियोगिता उद्घाटन के ठीक एक दिन पूर्व जिला प्रशासन की आपत्ति के बाद एपीएल का आयोजन किसी न किसी वजह से टलता नजर आ रहा है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि क्रीड़ा संकुल के नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम के हस्तान्तरण के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय टीम गठित की गई है। जिसमें सीडीओ केके सिंह अध्यक्ष, सहित पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन, सिंचाई विभाग के एक्सईएन, यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन के एक्सईएन…
दिल्ली में विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट करने के आरोप में असम में नौ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिससे इस संबंध में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या 15 हो गई है। असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बुधवार रात से ये गिरफ्तारियां की गईं। सरमा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली में विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के सिलसिले में असम में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।” उन्होंने कहा बुधवार दिन में छह गिरफ्तारियों के अलावा कल रात रफीजुल अली…
विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया। सेंसेक्स 59.38 अंक की बढ़त में 84,525.89 अंक पर खुला और कभी लाल तो कभी हरे निशान में रहा।खबर लिखे जाते समय यह 39.83 अंक (0.05 प्रतिशत) नीचे 84,426.68 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 30.30 अंक चढ़कर 25,906.10 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 7.10 अंक की गिरावट के साथ 25,868.70 अंक पर रहा। एफएमसीजी और आईटी सेक्टरों में गिरावट रही। रियलिटी और धातु सेक्टरों के शेयरों में तेजी देखी गयी। सेंसेक्स…
