नेशनल डेस्क: जैसे ही शेयर बाजार में 7 अप्रैल को 3,000 अंकों से अधिक की गिरावट आई, वैसे ही सोने और चांदी के दाम भी तेज़ी से नीचे गिर गए। जहां एक ओर निवेशक गिरते बाजार में मुनाफा काटने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोने और चांदी की कीमतों में इस गिरावट ने सर्राफा बाजार को भी प्रभावित किया है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹2,613 घटकर ₹88,401 पर आ गया, जबकि चांदी₹4,535 घटकर ₹88,375 प्रति किलो बिक रही है। ऐसे में निवेशकों के मन में एक सवाल है कि यह गिरावट सिर्फ अस्थायी है, या सोने की कीमतें और भी गिरने वाली हैं? तो आईए जानते है डिटेल…
इससे पहले जानकारी के लए बता दें किसोने और चांदी की कीमतों ने मार्च और अप्रैल में नए रिकॉर्ड बनाए थे। 28 मार्च को चांदी ₹1,00,934 प्रति किलो और 3 अप्रैल को सोने ने ₹91,205 का उच्चतम स्तर छुआ था।
प्रमुख महानगरों में सोने की कीमतें:
दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोना ₹83,000, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹90,530
मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोना ₹82,850, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹90,380