देशभर में रविवार से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2022 में शुरू हुआ यह अभियान अब राष्ट्रप्रेम और जनभागीदारी के व्यापक अभियान का रूप ले चुका है। इस वर्ष 9 से 17 अगस्त तक देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संस्कृति मंत्रालय की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए देशवासियों से अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश का गौरव है और प्रत्येक नागरिक को देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री ने इस वर्ष के अभियान को ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित किए जाने पर भी खुशी जताई।

