केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण को लेकर दुनिया में काफी जिज्ञासा है। उन्होंने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि यह सुनिश्चित करने का यही सही रास्ता है कि कृत्रिम मेधा (एआई) तथा अन्य प्रौद्योगिकी नवाचारों का लाभ सभी तक पहुंचे। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक से इतर यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में वैष्णव ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहकारी संघवाद के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए और अधिक राज्यों का डब्ल्यूईएफ प्रतिनिधिमंडलों में शामिल करने के लिए स्वागत करेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि इस वर्ष 10 राज्य दावोस में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और राज्यों की संख्या जितनी अधिक होगी, उतना बेहतर होगा।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का 21 अक्टूबर से होगा आगाज, 24 देशों के कलाकारों की भागीदारी की उम्मीद
- QAUMI PATRIKA HINDI, 14 OCTOBER 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 13 October 2026
- आज मां चंद्रघंटा की पूजा का दिन, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पंचांग
- पटाखों पर रोक को लेकर SC में जोरदार बहस, CJI सूर्यकांत बोले-पूरी रोक लगी तो दिन में फोड़ने लगेंगे पटाखे
- India’s Economic Growth: IMF ने बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, 2026-27 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
- Nainital Tourism: दिल्ली में आंदोलन का असर नैनीताल के पर्यटन पर, होटल खाली; कैंचीधाम रजिस्ट्रेशन पर भी असमंजस
- राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि केस के ट्रायल पर रोक; चार हफ्ते में जवाब तलब

