गुरूग्राम, भारत, 7 फरवरी, 2024: जापानी स्पोर्ट्सवियर ब्राण्ड एसिक्स ने आज आगामी अपोलो टायर्स नई दिल्ली मैराथॉन 2024 के लिए लिमिटेड एडीशन मर्चेन्डाइज़ का लॉन्च किया। एसिक्स के ब्राण्ड एथलीट्स श्री प्रसिद्ध कृष्णा, श्री टी गोपी, मिस जोशना चिनप्पा और श्री सौरव घोसाल तथा एसिक्स मैनेजमेन्ट ने गुरूग्राम के एम्बिएन्स मॉल स्थित एसिक्स स्टोर में नए कलेक्शन का अनावरण किया। एसिक्स एथलीट्स को सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वे शानदार परफोर्मेन्स के द्वारा नई उपलब्धियां हासिल कर सकें। अपोलो टायर्स नई दिल्ली मैराथॉन 2024 मर्चेन्डाइज़ के लिए ओर्गेनिक एवं प्राकृतिक फ्लोइंग फॉर्म्स से प्रेरित डिज़ाइन थीम का अनावरण किया गया है। जिसमें लैण्डस्केप कॉन्टोर्स और आकर्षक सैटेलाईट जैसे नज़ारे, अपोलो टायर्स नई दिल्ली मेराथॉन के रूट मैप के साथ मिलते दिखाई देते हैं। व्यायाम के मानसिक एवं भावनात्मक फायदों पर ज़ोर देते हुए यह कलेक्शन समग्र कल्याण एवं व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। एसिक्स दुनिया भर में व्यापक प्राइमरी डेटा कलेक्शन के आधार पर उपभोक्ता-उन्मुख डिज़ाइनों के साथ उनकी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहा है। उपभोक्ताओं के साथ सीधी बातचीत और उनसे मिले फीडबैक के माध्यम से एसिक्स दुनिया भर के उपभोक्ताओं से आंकड़े जुटाता है। इस फीडबैक को ध्यान में रखते हुए अनुसंधान एवं विकास के द्वारा सुनिश्चित किया जाता है कि उनका हर प्रोडक्ट उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरे। एसिक्स अपोलो टायर्स नई दिल्ली मैराथॉन 2024 के लिए ऐसे मर्चेन्डाइज़ लेकर आया है जो निश्चित रूप से एथलीट्स को पसंद आएंगे। इस अवसर पर रजत खुराना, मैनेजिंग डायरेक्टर, एसिक्स इंडिया एण्ड साउथ एशिया ने कहा, ‘‘अपोलो टायर्स नई दिल्ली मैराथॉन 2024 के साथ साझेदारी की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, जो सामुदायिक एवं खेल भावना का जश्न है। हमारे एसिक्स एथलीट्स श्री प्रसिद्ध कृष्णा, श्री टी गोपी, मिस जोशना चिनप्पा और श्री सौरव घोसाल के साथ हम अपने ऑफिशियल मर्चेन्डाइज़ कलेक्शन का अनावरण कर रहे हैं। दिल्ली की जीवंत उर्जा और इस प्रतिष्ठित आयोजन से प्रेरित, हमारा लक्ष्य हर वर्ग के एथली्स को सशक्त बनाना है, ताकि वे विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए परिधानों के साथ अपनी पूर्ण क्षमता तक पहुंच सकें। यह कलेक्शन एथलीट्स की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें सहयोग प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’ श्री नागराज अदीगा, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, एनईबी स्पोर्ट्स ने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि एसिक्स क साथ मिलकर हम धावकों के लिए सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता के प्रोडक्ट्स लेकर आए हैं। दिल्ली हमारे लिए सबसे बड़ी रेसों का आयोजन स्थल है और यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम नेशनल मैराथॉन चैम्पियनशिप का खिताब बनाए रखें। यह देखकर अच्छा लगता है कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग हमारे आयोजन में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आ रहे हैं। हम उन्हें उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार हैं, हमें उम्मीद है कि उनका परफोर्मेन्स शानदार होगा।’’ दिल्ली एनसीआर में रनिंग कम्युनिटी तेज़ी से बढ़ रही है। एसिक्स रनिंग क्लब धावकों का समावेशी समूह है, जिसका नेतृत्व अनुभवी रनर्स द्वारा किया जाता है। उनके व्यक्ति फिटनैस लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करने के लिए साप्ताहिक प्रशिक्षण प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। स्वास्थ्य के लिए दौड़ने के फायदों के बारे में बढ़ती जागरुकता रोज़मर्रा में व्यायाम के रूप में रनिंग को बढ़ावा दे रही है। Click: https://www.asics.com/in/ en-in
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 23 October 2026
- Asian Para Games में भारत का जलवा: प्रवीण ने जीता गोल्ड, बंटी को सिल्वर; शीतल-पायल की जोड़ी ने भी दिलाया रजत
- अमित शाह के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, सीएम योगी बोले- सशक्त भारत के निर्माण में योगदान अतुलनीय
- Jio Platforms IPO: रिटेल कोटा पूरी तरह भरा, खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को मिला पूर्ण अभिदान,QIB कैटगरी में 10 गुना बोलियां, जानिए हर लाइव अपडेट
- India-Poland Meeting : भारत-पोलैंड की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, PM मोदी और डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक
- Rampur News: आजम से मिलने जेल पहुंचे अखिलेश, 45 मिनट की मुलाकात पर टिकी निगाहें
- Qaumi Patrika Hindi, 22 October 2026
- ड्रग माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक! अमित शाह ने पुलिस बलों से किया एकजुट होकर काम करने का आह्वान

