भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को अपने 11 साल के शासनकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार का हिसाब देना पड़ेगा। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कैग (CAG) रिपोर्ट को केजरीवाल सरकार के कथित भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज बताया।प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि केजरीवाल सरकार के दौरान ऑडिट नहीं कराया जाता था, जबकि मौजूदा सरकार के 18 महीने के कार्यकाल में 24 CAG रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि इन रिपोर्टों में हजारों करोड़ रुपये की अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि 7 अगस्त 2026 को विधानसभा में पेश की गई CAG रिपोर्ट 31 मार्च 2023 तक की अवधि से संबंधित है, जिसमें करीब 3,500 करोड़ रुपये की अनियमितताएं सामने आने का दावा किया गया है।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 01 October 2026
- आज जुटेगा इंडिया गठबंधन, चुनाव आयोग विवाद पर साझा अभियान और संसद में प्रस्ताव पर चर्चा
- Uttarakhand Election से पहले BJP को बड़ा झटकाः जुबिन नौटियाल के पिता ने इस्तीफा, वर्षों से नाराजगी के बीच लिया फैसला
- चुनाव आयोग ने किया बड़ा फैसला : वोटर बनने के लिए अब सिर्फ भरना होगा फॉर्म-6, हटाई गई SIR वाली अतिरिक्त घोषणा
- बडगाम में सेना के साथ मुठभेड़ में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर मोहम्मद आसिफ, कई हमलों में था वांछित
- यूपी के चार हिस्सों में बंटवारे की चर्चा फिर तेज, 2027 से पहले सियासी दावों ने बढ़ाई हलचल
- Qaumi Patrika Hindi, 28 Sep 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 27 Sep 2026

