प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र का दौरा कर विभिन्न विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट’ का उद्घाटन करेंगे। आधिकारिक बयान के अनुसार, मोदी सबसे पहले वडोदरा जाएंगे, जहां वह विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनका उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह इस अवसर पर एक सभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, उनमें 20,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे (डब्ल्यूडीएफसी) के 326 किलोमीटर लंबे तीन महत्वपूर्ण खंड शामिल हैं। इनमें साणंद (उत्तर)-मकरपुरा, न्यू उमरगांव-न्यू सफाले और न्यू सफाले-जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण (जेएनपीए) खंड शामिल हैं।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 01 October 2026
- आज जुटेगा इंडिया गठबंधन, चुनाव आयोग विवाद पर साझा अभियान और संसद में प्रस्ताव पर चर्चा
- Uttarakhand Election से पहले BJP को बड़ा झटकाः जुबिन नौटियाल के पिता ने इस्तीफा, वर्षों से नाराजगी के बीच लिया फैसला
- चुनाव आयोग ने किया बड़ा फैसला : वोटर बनने के लिए अब सिर्फ भरना होगा फॉर्म-6, हटाई गई SIR वाली अतिरिक्त घोषणा
- बडगाम में सेना के साथ मुठभेड़ में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर मोहम्मद आसिफ, कई हमलों में था वांछित
- यूपी के चार हिस्सों में बंटवारे की चर्चा फिर तेज, 2027 से पहले सियासी दावों ने बढ़ाई हलचल
- Qaumi Patrika Hindi, 28 Sep 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 27 Sep 2026

