भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधान परिषद के चुनाव के लिए शुक्रवार को भोजपुरी गायक एवं अभिनेता पवन सिंह सहित चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नामों की मंजूरी प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने पवन सिंह, डॉ. संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद के नौ सदस्यों का कार्यकाल 28 जून को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग ने चुनाव कराने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग के अनुसार जरूरत पड़ने पर 18 जून को मतदान होगा।
Trending
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
- ‘मोदी का बाप भी जाएगा’… पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा हमला, कार्यक्रम में हंगामा
- BRICS मंच पर PM मोदी की मौजूदगी, ओम बिरला ने बताया संसदों का वैश्विक महत्व…विदेशी प्रतिनिधियों से की बातचीत

