विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट में खुले। निजी बैंकों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बना। रियलिटी, रसायन, फार्मा और स्वास्थ्य क्षेत्र के कंपनियों में गिरावट रही। वहीं, आईटी कंपनियों में लिवाली देखी गयी। इससे गिरावट में खुलने के बाद बाजार में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। इस बीच, रुपया आज दबाव में है और फिलहाल 13 पैसे उतरकर 90.03 रुपये प्रति डॉलर पर है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 178.87 अंक की गिरावट में 84,022.09 अंक पर खुला। बाद में कुछ समय के लिए यह हरे निशान में भी गया। खबर लिखे जाते समय यह पिछले दिवस के मुकाबले 17.22 अंक (0.02 प्रतिशत) नीचे 84,163.74 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक 36.45 अंक टूटकर 25,840.40 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 7.95 अंक यानी 0.03 प्रतिशत ऊपर 25,884.80 अंक पर रहा।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 17 October 2026
- Stock Market News: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 113 अंक फिसला; IT शेयरों में तेजी
- अब सस्ती होंगी जांच… नई तकनीक विकसित करेगा IIT कानपुर, गेट्स फाउंडेशन से मिलाया हाथ
- सऊदी अरब के लिए 20 अक्टूबर तक उड़ानें रद्द, एयर इंडिया और एक्सप्रेस ने बढ़ाया निलंबन
- पीएम मोदी के कनाडा दौरे की तारीख तय, ट्रेड डील से लेकर सुरक्षा तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा
- Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO! ₹1,119 होगी शेयर की ऊपरी कीमत, जानें निवेश से जुड़ी 10 बड़ी बातें
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन !
- Qaumi Patrika Hindi, 16 October 2026

