फ्रेंड्स ऑफ यूपी की ओर से रविवार को हजरतगंज स्थित एसेंस बैंक्वेट में ‘यूपी डायलॉग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 100 से अधिक युवा वॉलंटियर्स ने हिस्सा लिया। ‘उत्तर प्रदेश का एक दशक’ थीम पर प्रदेश में पिछले दस वर्षों में हुए बदलाव और भविष्य के विकास की दिशा पर चर्चा हुई।
अर्थशास्त्र के प्रोफेसर एमके अग्रवाल, प्रोफेसर अमित कुशवाह और पॉलिटिकल एनालिस्ट शशांक शेखर सिंह ने अर्थव्यवस्था, रोजगार, विकास और सामाजिक योजनाओं पर विचार रखे। युवाओं ने सवाल पूछने के साथ प्रदेश के भविष्य को लेकर सुझाव भी दिए।

