कप्तान श्रेयस अय्यर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ा, जबकि पदार्पण कर रहे हरफनमौला नमन धीर ने तीन विकेट चटकाए जिससे भारत ने मंगलवार को पांच मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। धीर ने चार ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए। इससे वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अय्यर ने 43 गेंदों पर 10 चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 102 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने ईशान किशन (27 गेंद में नाबाद 37 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 गेंद में 137 रन की अटूट साझेदारी की। इस साझेदारी की बदौलत भारत ने 14.4 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।
Trending
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0
- राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिर मिली मोहलत, 85 लाख रुपये जमा करने के लिए 13 अक्टूबर तक का वक्त
- UP में 20 IPS अफसरों के तबादले, 10 जिलों के बदले पुलिस कप्तान, रवीना त्यागी बनीं बाराबंकी की नई पुलिस कप्तान

