मुंबई। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 111.85 अंक गिरकर 81,809.44 अंक पर और एनएसई निफ्टी 39.2 अंक फिसलकर 25,001.90 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई। एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर फायदे में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 12 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 11 Oct 2026
- दिल्ली में मेट्रो और ट्रेन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’
- Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में छावनी में तबदील, 250 ट्रेनें रद्द; 45 मेट्रो स्टेशन बंद
- Jantar Mantar 2.0 : ध्रुव राठी की हिरासत पर भड़की CJP, ‘जंतर-मंतर 2.0’ का ऐलान; सैकड़ों युवाओं की रिहाई की मांग
- दिल्ली में प्रदर्शन पर सियासी संग्राम! खरगे ने मोदी सरकार को घेरा, अखिलेश की चेतावनी- देश में हर जगह बनेगा जंतर-मंतर
- Qaumi Patrika Hindi, 10 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026

