नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘2001 के संसद हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उनका बलिदान हमेशा हमारे राष्ट्र को प्रेरित करेगा। हम उनके साहस और समर्पण के लिए सदा आभारी रहेंगे।’’प्रधानमंत्री ने संसद हमले की वर्षगांठ पर संसद भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया। उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें भी साझा कीं। उल्लेखनीय है कि 13 दिसंबर 2001 को लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने संसद पर हमला किया था। इस हमले में आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए दिल्ली पुलिस के पांच जवान, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक महिला कर्मी और संसद के दो कर्मी शहीद हुए थे। एक कर्मचारी और एक कैमरामैन की भी हमले में मौत हो गई थी।
Trending
- Qaumi Patrika, Thursday , 3rd July 2025
- IND vs ENG 2nd Test: एजबेस्टन में भारत क्या तोड़ पाएगा अपना 58 साल पुराना अभिशाप? जानें क्या है पिच का हाल
- अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शुरू हुई सिंबल पॉलिटिक्स! एक तस्वीर ने शुरू की नई राजनीति
- BJP ने तेजस्वी यादव को बताया नामजवादी मौलाना, कहा- क्या आपने संविधान पढ़ा है?
- PM Modi Visit: पांच देशों की यात्रा पर पीएम मोदी रवाना, कहा- मजबूत होंगे हमारे दोस्ताना संबंध
- अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था हुआ रवाना: LG मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी, यात्रा मार्ग पर कड़ी सुरक्षा
- संसद सुरक्षा चूक मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने दो आरोपियों को दी जमानत, पुलिस ने जताया विरोध
- Qaumi Patrika, Wednesday, 2nd July 2025