प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को दक्षिण गोवा जिले में श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में भगवान राम की 77 फुट ऊंची कांस्य की मूर्ति का अनावरण करेंगे। मठ के एक प्रतिनिधि ने यह जानकारी दी। मठ की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास डेम्पो ने बताया कि प्रधानमंत्री अपराह्न 3.45 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। मठ परिसर में एक विशेष हेलीपैड बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान राम की 77 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण प्रधानमंत्री करेंगे। गोवा लोक निर्माण विभाग के मंत्री दिगंबर कामत ने कहा कि गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का डिजाइन तैयार करने वाले मूर्तिकार राम सुतार ने ही भगवान राम की मूर्ति बनाई है। मंत्री ने कहा कि यह दुनिया में श्री राम की सबसे ऊंची मूर्ति होगी। डेम्पो ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी एक जनसभा को संबोधित करने से पहले मठ में बने मंदिर भी जाएंगे।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 6 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 4 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 3 Nov 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 02 Nov 2026
- Gold-Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर सोना 1.39 लाख के पार; चांदी भी चमकी
- हवाई सफर हो सकता है सस्ता! इंडिगो CEO बोले- एयरपोर्ट फीस और टैक्स घटें तो बढ़ेगी विमानन क्षेत्र की रफ्तार
- सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, आवास पहुंचकर जाना हालचाल; तेजस्वी बोले- पुराना रिश्ता रहा है
- Cyclone Murasu : आधी रात आंध्र के तट से टकराएगा ‘मुरासु’, 120 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चेन्नई में स्कूल-कॉलेज बंद

