लोकप्रिय टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं!’ अब बड़े पर्दे पर अपनी कॉमिक दुनिया का विस्तार करने जा रहा है। जी स्टूडियोज और संजय कोहली द्वारा प्रस्तुत, संजय कोहली व बिनैफर कोहली के निर्माण में बनी फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं!-फन ऑन द रन’ दर्शकों के लिए हास्य, भागदौड़ और मनोरंजन से भरपूर सफर लेकर आ रही है। इसी बीच फिल्म का रोमांटिक गीत ‘मनजोगी’ रिलीज किया गया है, जो फिल्म की तेज रफ्तार कॉमेडी के बीच एक भावनात्मक ठहराव का एहसास कराता है।जहां फिल्म हंसी, उलझनों और मजेदार परिस्थितियों से भरपूर है, वहीं ‘मनजोगी’ कहानी में एक कोमल और आत्मीय रंग घोलता है। सोनू निगम की मखमली आवाज में गाया गया यह गीत प्रेम को उसके सरल और निष्कपट रूप में प्रस्तुत करता है। यह गाना न तो दिखावटी है और न ही भारी-भरकम शब्दों का सहारा लेता है, बल्कि अपनी सादगी से सीधे दिल में उतरता है। गीत के बोल गुलाम मोहम्मद खावर ने लिखे हैं, जो भावनाओं को सहज शब्दों में पिरोते हैं, जबकि संगीत विशाल शेल्के का है, जिसकी धुन धीरे-धीरे मन में बस जाती है। ‘मनजोगी’ उन गीतों में से है, जो सुनते ही नहीं, बल्कि महसूस किए जाते हैं।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 01 October 2026
- आज जुटेगा इंडिया गठबंधन, चुनाव आयोग विवाद पर साझा अभियान और संसद में प्रस्ताव पर चर्चा
- Uttarakhand Election से पहले BJP को बड़ा झटकाः जुबिन नौटियाल के पिता ने इस्तीफा, वर्षों से नाराजगी के बीच लिया फैसला
- चुनाव आयोग ने किया बड़ा फैसला : वोटर बनने के लिए अब सिर्फ भरना होगा फॉर्म-6, हटाई गई SIR वाली अतिरिक्त घोषणा
- बडगाम में सेना के साथ मुठभेड़ में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर मोहम्मद आसिफ, कई हमलों में था वांछित
- यूपी के चार हिस्सों में बंटवारे की चर्चा फिर तेज, 2027 से पहले सियासी दावों ने बढ़ाई हलचल
- Qaumi Patrika Hindi, 28 Sep 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 27 Sep 2026

