स्वच्छ हवा के मामले में उत्तर प्रदेश ने देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। सिटी लेवल स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में राजधानी लखनऊ ने देश में पहला स्थान हासिल कर यूपी का डंका बजा दिया है। वहीं, देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पहचान रखने वाला इंदौर स्वच्छ वायु के मामले में दूसरे स्थान पर रहा।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से स्वच्छ वायु दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित गंगा ऑडिटोरियम, इंदिरा पर्यावरण भवन में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ को नेशनल लेवल बेस्ट परफॉर्मिंग सिटीज में रैंक-1 से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत मिली है।

