यूपी में बंगाल की खाड़ी के दबाव और चक्रवाती स्थिति के कारण भारी बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते कई जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है। बारिश,आंधी व वज्रपात की चेतावनी को देखते हुए शासन ने 27 सितंबर तक विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश के 59 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने और मौसम की हर चेतावनी पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और मिर्जापुर समेत कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लगातार बारिश व ठंडी हवा के कारण अधिकतम तापमान में पांच से दस डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई है।
Keep Reading
Add A Comment

