उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। मथुरा में आयोजित पार्टी के चिंतन शिविर में मिशन-2027 के लिए पांच प्रमुख मुद्दों पर फोकस करने की रणनीति पर मंथन हुआ।
पार्टी तीसरी बार सत्ता में वापसी के लिए विकास और कानून-व्यवस्था के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को भी चुनावी विमर्श के केंद्र में लाने की तैयारी में है। इसमें श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा प्रमुखता से शामिल है। भाजपा के चुनावी एजेंडे में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर, समान नागरिक संहिता (यूसीसी), इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास, कानून-व्यवस्था व सुरक्षा तथा राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक विरासत जैसे पांच मुद्दों को अहम माना जा रहा है।

