नागपुर। तेलंगाना के मुगुल में बुधवार को भूकंप आने के बाद महाराष्ट्र के नागपुर और गढ़चिरौली जिलों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार मुलुगु में सुबह सात बजकर 27 मिनट पर 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के सूत्रों और स्थानीय निवासियों के अनुसार नागपुर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिला सूचना कार्यालय के अनुसार गढ़चिरौली जिले में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के हल्के झटके आमतौर पर भूकंप के केंद्र से 200 से 300 किलोमीटर दूर महसूस किए जाते हैं।
Trending
- Qaumi Patrika Hindi, 16 October 2026
- गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब की संगत को बड़ी राहत मिली है, लखीशाह बंजारा हॉल के पास नए बाथरूम बनकर तैयार हैं।
- केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : दिव्यांगजन पेंशन के बदले नियम, अब 40% दिव्यांगता पर मिलेगी पात्रता, NSAP का नाम भी बदला
- Jio IPO: 30,000 करोड़ जुटाने की तैयारी में रिलायंस, प्राइस बैंड तय; कर्मचारियों को हर शेयर पर छूट
- शारदीय नवरात्र का पांचवां दिन आज, जानें मां स्कंदमाता की महिमा, उनका स्वरूप पूजा का महत्व और तारकासुर वध की कथा
- PM Modi In Ladakh: लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात, पीएम मोदी बोले – युवाओं की बेहतर शिक्षा पर हमारा फोकस
- प्रयागराज में CM योगी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- आजादी के लिए सिर्फ नेहरू नहीं, मसुरियादीन पासी भी गए थे जेल
- Qaumi Patrika Hindi, 15 October 2026

