Author: admin

चेन्नई सुपरकिंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच से पूर्व जिस सबसे बड़ी समस्या का हल खोजना होगा वह महेंद्र सिंह धोनी की डेथ ओवरों में बड़े शॉट खेलने में नाकामी है। सुपरकिंग्स ने आईपीएल सत्र की अपनी सबसे खराब शुरुआत में से एक करते हुए लगातार तीन मैच गंवाए हैं और वह भी लक्ष्य का पीछा करते हुए। पंजाब किंग्स को अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा था लेकिन मौजूदा फॉर्म के साथ कागजों पर श्रेयस अय्यर की टीम सुपर…

Read More

तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक टी. राजा सिंह ने दावा किया कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम देश में ‘‘जमीन जिहाद’’ को रोकेगा। रामनवमी के अवसर पर एक शोभा यात्रा को संबोधित करते हुए रविवार को भाजपा विधायक ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से “जमीन जिहादियों” का मुश्किल समय शुरू हो गया है। उन्होंने कहा, “जो लोग पहले किसी जमीन पर वक्फ का नोटिस चिपका कर, ‘भूमि जिहाद’ के नाम पर बोर्ड लगाते थे, वे अब ऐसा नहीं कर सकेंगे क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वक्फ़ (संशोधन) विधेयक पारित कर दिया है।” राष्ट्रपति…

Read More

आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर रोहिंग्या के बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने का आरोप लगाते हुए उस पर रोहिंग्या को संरक्षण देने का आरोप लगाया आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि भाजपा ने रोहिंग्या के नाम पर वोट लेकर सरकार बना लिया, लेकिन कार्रवाई का जब समय आया है, तब उनके बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाने का काम कर रही है। इससे भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आ गया है। श्री झा ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि…

Read More

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद स्कूली नौकरी गंवाने वाले पात्र उम्मीदवारों को सोमवार को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सुनिश्चित करेगी कि वे बेरोजगार न रहें या उनकी सेवा में कोई रुकावट न आए। शीर्ष अदालत ने तीन अप्रैल को बंगाल में सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में 25,753 शिक्षकों और कर्मचारियों की नियुक्ति को अमान्य करार देते हुए पूरी चयन प्रक्रिया को ‘त्रुटिपूर्ण और दागदार’ बताया था। प्रभावित उम्मीदवारों और स्कूल कर्मचारियों के साथ बैठक में बनर्जी ने कहा, ‘‘मैं उन लोगों के साथ खड़ी…

Read More

इंडिगो एयरलाइंस के मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान में सवार 89 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई जिसके बाद रविवार रात छत्रपति संभाजीनगर के चिकलठाणा हवाई अड्डे पर विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। हवाई अड्डा के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की सुशीला देवी मुंबई से विमान में सवार हुई थीं और उड़ान के दौरान ही उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी थी। अधिकारी के अनुसार, मेडिकल इमरजेंसी के चलते विमान ने रात करीब 10 बजे चिकलठाणा हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग की।

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने मतगणना के दौरान मतों की इलेक्ट्रॉनिक गिनती कराये जाने के अलावा वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) पर्चियों की हाथ से शत-प्रतिशत गिनती किये जाने का निर्वाचन आयोग को निर्देश देने संबंधी याचिका पर विचार करने से सोमवार को इनकार कर दिया। प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति के. वी. विश्वनाथन की पीठ इस मुद्दे पर दिल्ली उच्च न्यायालय के 12 अगस्त, 2024 के फैसले के खिलाफ हंस राज जैन की याचिका पर विचार कर रही थी।

Read More

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने सोमवार यानी की 7 अप्रैल 2025 को यूपी में सिविल मुकदमों के क्रिमिनल केस में तब्दील किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। न्यायाधीश संजीव का कहना है कि उत्तर प्रदेश में आए दिन मामलों को आपराधिक मुकदमों में बदले जा रहा है। न्यायाधीश ने यूपी पुलिस को फटकार लगाई और चेतावनी दी है कि अगर आगे से ऐसा फिर हुआ तो जुर्माना लगाया जाएगा। CJI ने यह भी कह दिया कि इन्वेस्टिगेंटिंग ऑफिसर (IO) को कटघरे में खड़ा करो और उसपर क्रिमिनल केस बनाओ। अधिकारियों को भी तो सबक मिलना चाहिए।

Read More

भगवान राम हमारी संस्कृति और भारतीयता के प्रतीक हैं: मुख्यमंत्री  विदेश सहयोग विभाग द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम चंडीगढ़, 7 अप्रैल – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारी संस्कृति, परंपरा और ‘भारतीयता’ के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य और मर्यादा का मार्ग दिखाता है। वे हमारे प्रेरणा के स्रोत हैं। मुख्यमंत्री ने राम नवमी के अवसर पर फ्रांस के पेरिस में प्रवासी हरियाणवी समुदाय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार के विदेश सहयोग विभाग द्वारा आयोजित किया गया । मुख्यमंत्री ने इस पावन पर्व…

Read More

नेशनल डेस्क: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मछुआरों के मुद्दे पर तमिलनाडु की मांग को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने अपनी हालिया श्रीलंका यात्रा के दौरान कच्चातीवु द्वीप को वापस लेने के मुद्दे को उठाने की कोशिश नहीं की। स्टालिन ने विधानसभा में इस मुद्दे को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने न तो मछुआरों को रिहा करने के लिए कोई कदम उठाया और न ही उनकी नौकाओं को छुड़वाने के लिए कुछ किया। एम. के. स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीलंका यात्रा को लेकर…

Read More

गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन के लिए जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं जिसके चलते जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह क्षेत्र के सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा करने और महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे हैं। यह यात्रा मूल रूप से 7 अप्रैल के लिए निर्धारित थी, जिसे केंद्र शासित प्रदेश में उभरती सुरक्षा स्थिति से निपटने की तात्कालिकता को ध्यान में रखते हुए एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। सूत्रों ने बताया है कि आंतरिक मंत्री आतंकवाद रोधी…

Read More