- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
Author: admin
दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ मंदिर के दोनों आधार शिविरों के लिए 6,100 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था सोमवार को जम्मू से रवाना हुआ। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के शुरू होने के बाद से दो लाख से अधिक तीर्थयात्री इस मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। घाटी के दो मार्ग से तीन जुलाई को 38 दिवसीय तीर्थयात्रा शुरू हुई थी। पहला मार्ग अनंतनाग जिले में 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग है और दूसरा, गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर का छोटा लेकिन अधिक खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग है। यात्रा 9 अगस्त…
दिल्ली की एक अदालत ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जुड़े बहुचर्चित धन शोधन मामले में अपना फैसला फिलहाल स्थगित रखने का फैसला किया है। यह मामला नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़ा है। अदालत 29 जुलाई को इस बारे में अपना फैसला सुनाएगी कि उसे आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोपों को आधिकारिक तौर पर लेना चाहिए या नहीं।ईडी का आरोप है कि गांधी परिवार के पास ‘यंग इंडियन’ के 76 प्रतिशत शेयर थे, जिसने 90 करोड़ रुपये के ऋण के बदले एजेएल की संपत्ति को धोखे से हड़प लिया। आरोप…
प्रो. असीम कुमार घोष को हरियाणा और पी अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल तथा कविन्द्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति सचिवालय ने सोमवार को यहां बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उप राज्यपाल पद से ब्रिगेडियर बी. डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनके स्थान पर कविन्द्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया हैइसके अलावा राष्ट्रपति ने प्रो. असीम कुमार घोष को हरियाणा और श्री पी अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया है। ये सभी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की…
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप शादी के सात साल बाद आधिकारिक तौर पर अलग हो गये है। साइना ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखकर अपने अगले होने की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, “कई बार जिंदगी हमें अलग रास्तों पर ले जाती है। सोच-विचार के बाद, कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला लिया है। हम शांति, आगे बढ़ने और खुद को समझने के रास्ते को चुन रहे हैं।” उन्होंने आगे लिखा, “बीते पलों के लिए शुक्रिया और आगे के लिए शुभकामनाएं। इस समय हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।”
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सैकड़ों सरकारी विद्यालयों के विलय का आदेश शिक्षा के अधिकार, दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक, गरीब और वंचित तबकों के खिलाफ है।राज्य सरकार का कहना है कि इस कदम का मकसद स्कूलों के ‘विलय’ या उन्हें ‘बंद’ करना नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों की कम संख्या वाले संस्थानों में संसाधनों के बेहतर उपयोग के उद्देश्य से उन्हें जोड़ने की कवायद है। प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार विलय के नाम पर करीब 5,000 सरकारी स्कूलों को बंद करने जा रही है। शिक्षक संगठनों के…
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में अपराध की कई हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए बिहार की एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने सोशल मीडिया मचं एक्स के जरिए आरोप लगाया कि नीतीश के राज में यह प्रदेश ‘‘ क्राइम कैपिटल ऑफ इंडिया ’’ बन गया है और मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचा रहे हैं तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोटे के मंत्री ‘ कमीशन ’ कमा रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस बार सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बिहार बचाने का चुनाव है। उन्होंने एक…
भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम जून में मिली दो हार से बृहस्पतिवार को जारी फीफा रैंकिंग में छह पायदान की गिरावट से 133वें स्थान पर खिसक गई। भारत चार जून को एक अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में थाईलैंड (0-2) से हार गया और फिर एशियाई कप क्वालीफाइंग दौर के मैच में उसे निचली रैंकिंग वाली हांगकांग (0-1) से भी पराजय झेलनी पड़ी।इसके बाद मुख्य कोच मनोलो मारकेज ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) से नाता तोड़ लिया।इससे पहले पिछली बार भारतीय टीम की सबसे खराब रैंकिंग दिसंबर 2016 में थी जब वह 135वें स्थान पर थी। भारत की अब तक की सर्वश्रेष्ठ…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
