लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती के अवसर पर शनिवार को कहा कि दलितों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष सामाजिक न्याय की लड़ाई में कांग्रेस का हर कदम पर मार्गदर्शन करता रहेगा। राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने कांशीराम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Author: admin
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि उनके बेटे को प्रवर्तन निदेशालय से एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कोई नोटिस नहीं मिला है। बघेल का बयान उन खबरों के बीच आया है जिनमें कहा गया है कि बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को 15 मार्च को केंद्रीय एजेंसी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने के लिए बुलाया गया है।
मजबूत घरेलू वृहद आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक प्रतिस्पर्धियों में मजबूत रुख के बीच आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। सुबह के कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 192.32 अंक चढ़कर 74,222.08 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 21.75 अंक बढ़कर 22,492.25 पर पहुंच गया।
बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने बहुप्रतीक्षित एंथोलॉजी फिल्म माय मेलबर्न की जमकर तारीफ की। कार्तिक ने फिल्म माय मेलबर्न की शानदार कहानी और दमदार प्रस्तुति से प्रभावित होकर कहा कि यह एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव है। कार्तिक आर्यन ने कहा, मुझे यह फिल्म देखकर बहुत अच्छा लगा। यह एक प्रेरणादायक फिल्म है, जो समावेशिता और विविधता के बारे में बात करती है। फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरती है। खास तौर पर कबीर सर की फिल्म सेतारा मुझे सबसे ज़्यादा पसंद आई। इसमें शानदार अभिनय देखने को मिला और मैं पूरी टीम को ढेरों शुभकामनाएं देना चाहता हूं।
एसआरके म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर तले बनी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और टेलीविजन अभिनेत्री रति पांडेय स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म रिश्ते 14 मार्च को पैन इंडिया रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म रिश्ते के निर्माता शर्मिला आर. सिंह और रौशन सिंह ने जानकारी दी कि रिश्ते”को बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा, जिससे भोजपुरी दर्शकों के साथ-साथ हिंदी भाषी दर्शक भी इसका आनंद ले सकें। यह फिल्म सिनेपोलिस जैसे मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी प्रदर्शित की जाएगी।
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी आने वाली फिल्म के लिए थाईलैंड में 25 दिनों की शूटिंग कर रहे हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बहुमुखी अभिनेताओं में से एक हैं। अपनी शानदार फिल्मों के अलावा, उन्होंने अपने दमदार और यादगार अभिनय से एक अलग पहचान बनाई है, जिससे उन्हें खूब सराहना और प्रशंसा मिली है। उनके प्रशंसक बेसब्री से उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, और हाल ही में एक सूत्र ने उनकी आगामी परियोजना के बारे में खास जानकारी दी, जिसमें एक अंतरराष्ट्रीय शूट भी शामिल है।
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने 28 मार्च को होने वाले चुनाव के निर्वाचक मंडल में शामिल करने के लिए अनुराग ठाकुर के नामांकन को बुधवार को खारिज कर दिया और कहा कि पूर्व खेल मंत्री हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के पात्र नहीं हैं। हिमाचल प्रदेश मुक्केबाजी संघ ने चुनाव के लिए ठाकुर और अध्यक्ष राजेश भंडारी के नाम भेजे थे। बीएफआई ने 60 सदस्यीय निर्वाचक मंडल की सूची जारी की जिसे जांच के बाद अंतिम रूप दिया गया। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद ठाकुर के बीएफआई अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी पेश करने की उम्मीद थी।
दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का मानना है कि रोहित शर्मा को संन्यास लेने की कोई जरूरत नहनीं है और वह वनडे क्रिकेट के महानतम कप्तानों में से एक होंगे। चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद रोहित के संन्यास की अटकलें तेज थी लेकिन सैतीस वर्ष के रोहित ने भारत को तीसरी बार खिताब दिलाने के बाद इन अटकलों को खारिज किया। डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, दूसरे कप्तानों की तुलना में रोहित का जीत का प्रतिशत देखिए, करीब 74 प्रतिशत है जो अतीत के बाकी कप्तानों से बेहतर है। उन्होंने कहा, अगर वह खेलता रहा तो सर्वकालिक…
मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को 2025-26 के लिए 4.21 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें कोई नया कर नहीं लगाया गया है, जबकि धार्मिक स्थलों के विकास के लिए नई योजनाओं की घोषणा की गई है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने यहां विधानसभा में 4,21,032 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने राजकोषीय घाटे का अनुमान सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 4.66 प्रतिशत लगाया। उन्होंने कहा कि बजट ‘विकसित मध्यप्रदेश’ के लिए है।
