- Qaumi Patrika Hindi, 29 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 28 October 2026
- चुप्पी तोड़ें PM मोदी और CM योगी… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस ने फिर उठाया सवाल
- लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलॉइस ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर हुई चर्चा
- Qaumi Patrika Hindi, 27 October 2026
- Uttarakhand: देहरादून में अखिलेश यादव के खिलाफ फूटा आक्रोश, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में फूंका पुतला
- पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक: गंगा में फिर लगी आस्था की डुबकी
- मौसम का हाल: बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती तूफान से पलटेगा यूपी का मौसम, 28 अक्टूबर से पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश और आंधी का अलर्ट
Author: admin
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर छिड़े विवाद के बीच शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी आगामी विधानसभा चुनाव को ‘‘चोरी’’ करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने यहां ‘संविधान बचाओ समावेश’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के घटक दलों ने भाजपा को बिहार विधानसभा चुनाव की ‘चोरी करने’ से रोकने का फैसला किया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘महाराष्ट्र की तरह, बिहार में भी चुनावों…
एक देश-एक चुनाव के लिए 129वें संशोधन बिल पर जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) की बैठक संसद भवन में चल रही है। आज की मीटिंग में पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ और जगदीश सिंह खेहर कमेटी के सामने सुझाव देंगे।बैठक में शामिल होने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, संबित पात्रा समेत JPC के अन्य सदस्य पहुंचे हैं। सूत्रों ने बताया कि दोनों न्यायविदों का मानना है कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की अवधारणा संविधान के मूल ढांचे का उल्लंघन नहीं करती है, लेकिन उन्होंने प्रस्तावित कानून में चुनाव आयोग को दी गई शक्ति की सीमा…
उत्तराखंड पुलिस ने ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत देहरादून में शुक्रवार को साधुओं के भेष में लोगों को कथित रूप से ठगने वाले एक बांग्लादेशी नागरिक सहित 25 लोगों को हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। देहरादून जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को शुरू किए गए ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस की कई टीमों ने ऐसे विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया, जहां ढोंगियों के बाबा बनकर ठगी करने का प्रयास करने की सूचनाएं मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत देहरादून जिले के…
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बोर खनन वाहन के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कबीरधाम जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि यह दुर्घटना कुकदुर थानाक्षेत्र के चाटा गांव में तड़के उस समय हुई, जब वाहन पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा था। बघेल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि वाहन में नौ लोग सवार थे, जिसमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह अन्य…
भारतीय स्टार विराट कोहली ने लंदन में युवराज सिंह के ‘फंडरेजर’ कार्यक्रम में अपने टेस्ट करियर के संन्यास के बारे में बात करते हुए खूब हंसी मजाक किया और कहा कि ‘जब आप हर चार दिन में दाढ़ी रंगते हैं तो मतलब है कि समय आ गया है’। कोहली अब लंदन में रहते हैं।वह हाल में विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम में दिखाई दिए जिसमें वह भूरे रंग के सूट में काफी स्टाइलिश लग रहे थे। इसके बाद वह तुरंत ‘यूवीकैन’ कैंसर फंडरेजर (धनराशि जुटाना) कार्यक्रम में पहुंच गए। भारतीय टीम भी इस कार्यक्रम में मौजूद थी और कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता ने…
सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विश्लेषकों का कहना है कि शुल्क संबंधी अनिश्चितता के कारण निवेशक सतर्क हैं। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 76.99 अंक की गिरावट के साथ 83,461.90 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 23.15 अंक फिसलकर 25,452.95 अंक पर आ गया।
हरियाणा के गुरुग्राम जिले में रातभर रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण बृहस्पतिवार को शहर थम सा गया, सड़कें एवं कई रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए और यातायात बाधित हो गया। जिला प्रशासन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक गुरुग्राम में 133 मिलीमीटर और वजीराबाद तहसील में 122 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ़ द मोस्ट एन्शिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस’ से सम्मानित किया गया है। नामीबिया की राष्ट्रपति डॉ. नेटुम्बो नंदी-नदैतवा ने बुधवार को यहां श्री मोदी के साथ वार्ता के बाद उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। ‘ऑर्डर ऑफ़ द मोस्ट एन्शिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस’ नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गुरुवार पूर्वाह्न नौ बजकर पांच मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गयी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जींद, रोहतक, भिवानी, झज्जर, बहादुरगढ़ समेत कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था।भूकंप से कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आयी है। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात से तेज बारिश, जाम एवं जलभराव झेल रहे लोग आज सुबह भूकंप के तेज झटकों से सहम गए। लोग डरकर…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
