- Qaumi Patrika Hindi, 9 October 2026
- Qaumi Patrika Hindi, 8 October 2026
- Olympics 2036: ओलंपिक की मेजबानी की रेस में भारत समेत 7 देश, नवंबर में पेश करेंगे अपना प्रोजेक्ट
- UP News : दिव्यांगजनों को CM योगी का डबल तोहफा, फिर बढ़ेगी पेंशन; 18 मंडलों में बनेंगे पुनर्वास केंद्र
- लखनऊ : भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया
- PM मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, राजनाथ सिंह-CM योगी ने दी बधाई; बताया ‘राष्ट्र प्रथम’ का सफर
- RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट 0.25% बढ़ा, आपकी Home-Car Loan की किश्त पर भी पड़ेगा असर
- रामगढ़ के ए-ग्रेड सेब और कपकोट की कीवी का दिखेगा आकर्षण, देहरादून में आयोजित होगा नाबार्ड का सेब महोत्सव 3.0
Author: admin
गुजरात उच्च न्यायालय ने 2013 के दुष्कर्म के एक मामले में आसाराम को दी गई अस्थायी जमानत की अवधि शुक्रवार को सात जुलाई तक बढ़ा दी। आसाराम इस मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। न्यायमूर्ति इलेश वोरा और न्यायमूर्ति संदीप भट्ट की खंडपीठ ने याचिका की सुनवाई के दौरान आसाराम की अस्थायी जमानत को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया। पहले 28 मार्च को उसे तीन महीने के लिए जमानत दी गयी थी।आसाराम (86) स्वास्थ्य के आधार पर जमानत पर है। जमानत अवधि इसलिए बढ़ायी गयी है ताकि उसका वकील याचिका में आवश्यक दस्तावेज जमा कर सके। मामले…
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक बार फिर समाज को शर्मसार कर देने वाली खबर आई हैं। यहां लॉ कॉलेज की एक छात्रा के साथ दो सीनियर छात्रों और संस्थान के एक पूर्व छात्र द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सामूहिक बलात्कार के मामले में तीनों आरोपियों को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना 25 जून की शाम को हुई, जब छात्रा कॉलेज आई हुई ती। वहीं तीनों आरोपियों ने उसे एक कमरे में जबरन उठाकर ले गए…
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय आक्रमण कमजोर नजर आया और इसको मजबूती प्रदान करने के लिए बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में लाना चाहिए और शार्दुल ठाकुर को बाहर करना चाहिए। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हेडिंग्ले में पहली पारी में पांच विकेट चटकाए, लेकिन अन्य भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और ठाकुर उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं दे पाए।
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हमारे पास टेस्ट जीतने का मौका था, लेकिन कैच छोड़ना हमें महंगा पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पांच विकेट से मिली हार के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि टेस्ट मैच शानदार रहा। हम इंग्लैंड की टीम को 430 रनों का लक्ष्य देने के बारे में सोच रहे थे, लेकिन हमने 31 रन जोड़कर अपने आखिरी पांच विकेट गवां दिये। उन्होंने कहा कि हमारे पास मैच जीतने का मौका था। कैच छोड़ना हमें महंगा पड़ा।
शेयर बाजार में आज भी दिखी तेजी, सेंसेक्स, निफ्टी में आया उछाल, शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकालबे रुपया मजबूत मुंबई। ईरान और इजराइल के बीच युद्ध विराम के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 426.79 अंक चढ़कर 82,481.90 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 123.25 अंक की बढ़त के साथ 25,167.60 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाइटन, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर…
दिल्ली में रोहिणी के रिठाला इलाके में एक रसायन फैक्टरी में आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। दमकल विभाग ने बताया कि आग मंगलवार को रोहिणी सेक्टर-5 इलाके में पांच मंजिला इमारत में लगी और आग बुझाने के लिए दमकल की 16 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि घटना रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास स्थित परिसर में होने की सूचना मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का…
भारत के शुभांशु शुक्ला ने तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ एक्सिओम-4 मिशन के लिए नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर, फ्लोरिडा से उड़ान भरी है। इस मिशन का नेतृत्व शुभांशु शुक्ला कर रहे हैं। अंतरिक्ष में पहुंचते ही उन्होंने देश के लिए पहला संदेश भेजा, जिसमें उन्होंने कहा, “मेरे कंधे पर तिरंगा है, और मेरे साथ पूरा देश है।” मिशन पर रवाना होने से पहले उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया था। इस मिशन में क्रू कंपनी के फाल्कन 9 रॉकेट और एक नए स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट का उपयोग किया गया है। अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद शुभांशु ने देशवासियों…
News
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
