Author: admin

962 में से 919 स्टाफ सदस्यों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए नई दिल्ली, 19 मार्च: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार हरमीत सिंह कालका और जनरल सेक्रेटरी सरदार जगदीप सिंह काहलों ने कहा है कि कमेटी गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूलों के स्टाफ का एक-एक रुपया देने के लिए वचनबद्ध है और इसके लिए हमने जो एमओयू साइन किया है, उसके अनुसार एक-एक पैसा स्टाफ को दिया जाएगा। आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरदार हरमीत सिंह कालका और सरदार जगदीप सिंह काहलों ने भरोसा दिलाया कि हम इस पूरे मामले को हल करने के लिए प्रयासरत हैं…

Read More

चंडीगढ़/काठगढ़ (एस.बी.एस. नगर), 19 मार्च:* पंजाब के जल संसाधन एवं भूमि व जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार हर क्षेत्र में अपने वादे निभा रही है और सभी गारंटियां बिना किसी भेदभाव के पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहे कंडी क्षेत्र में मान सरकार ने सिंचाई के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है और अर्ध-पहाड़ी इलाके को खेती योग्य अवसरों में बदल दिया है। मान सरकार ने 214 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई…

Read More

दुबई। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर आईसीसी महिला एकदिवसीय रैंकिंग में एक स्थान के सुधार के साथ सातवें पायदान पर पहुंच गई हैं, जबकि उपकप्तान स्मृति मंधाना शीर्ष स्थान पर कायम हैं। रैंकिंग में यह बदलाव न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सोफी डिवाइन के दो स्थान फिसलकर नौवें नंबर पर आने के बाद हुआ। भारत की जेमिमा रोड्रिग्स 12वें स्थान पर बरकरार हैं। न्यूजीलैंड की बल्लेबाज मैडी ग्रीन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ‘आईसीसी महिला चैंपियनशिप सीरीज’ के अंतिम मैच में 94 रनों की शानदार पारी खेलकर रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। 33 वर्षीय ग्रीन की डुनेडीन में खेली गई 73 गेंदों की…

Read More

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत तेज गेंदबाज जॉश हेजलवुड के बिना करने के लिए तैयार दिख रही है और इसमें ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस का नाम भी जुड़ने की संभावना है। उम्मीद है कि कमिंस भी सनराइजर्स हैदराबाद के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पायेंगे। स्टार खिलाड़ी हेजलवुड अपनी फ्रेंचाइजी के लिए शुरुआती दो मैच नहीं खेल पायेंगे, क्योंकि वह चोटों से भरे घरेलू सीजन से उबरने की प्रक्रिया में हैं, इस दौरान वह पूरी एशेज सीरीज से बाहर रहे थे। हेजलवुड को पहले हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, और फिर…

Read More

दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक आवासीय इमारत में आग लग गई, जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया गया। यहां एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आग बुझाने और अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए दमकल के 30 वाहन मौके पर भेजे गए, हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।अधिकारी ने बताया कि पालम स्थित एक इमारत में एक घर पर आग लगने की सूचना सुबह सात बजे प्राप्त हुई थी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने कहा, ”एक आवासीय इकाई में आग लगने की सूचना…

Read More

नई दिल्ली: बुधवार को राज्यसभा में एक भावुक पल देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी अंत नहीं होता, यहां फुल स्टॉप नहीं लगता। उन्होंने जोर देकर कहा कि कई सदस्य भविष्य में फिर से इस उच्च सदन में वापसी कर सकते हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने विशेष रूप से कुछ प्रमुख हस्तियों की सराहना की। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के अनुभव और योगदान को याद किया गया। शरद पवार की राजनीतिक दूरदर्शिता और सक्रियता की तारीफ इसके साथ ही राज्यसभा में उपसभापति हरिवंश…

Read More

दिल्ली। सरकार ने विमानन कंपनियों से मंगलवार को कहा कि घरेलू उड़ानों में 60 प्रतिशत सीट पर यात्रियों से अतिरिक्त शुल्क न लेने को कहा गया है। इसके अलावा, नागर विमानन मंत्रालय के प्रयासों के तहत यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए विमानन कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को भी कहा गया है कि एक ही ‘पीएनआर’ (पैसेंजर नेम रिकॉर्ड) पर यात्रा करने वाले यात्रियों को उड़ान में साथ बैठाया जाए।इन कदमों की घोषणा करते हुए मंत्रालय ने कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमानन कंपनियों को निर्देश दिया है कि हर उड़ान में कम से कम 60 प्रतिशत सीट…

Read More

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सात विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें छह यूक्रेनी नागरिक और एक अमेरिकी नागरिक शामिल हैं। इन पर म्यांमार में आतंकी गतिविधियों से जुड़े प्रशिक्षण देने का आरोप है। एनआईए के अनुसार, सभी आरोपी अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे और म्यांमार में हथियार चलाने तथा ड्रोन ऑपरेशन का प्रशिक्षण देने में कथित रूप से शामिल थे।जांच में यह भी सामने आया है कि प्रशिक्षण में इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन यूरोप से खरीदे गए थे। गिरफ्तार आरोपियों को विशेष एनआईए अदालत में पेश किया गया, जहां…

Read More