Author: admin

8 दिसंबर 2025 ! सौरभ शर्मा ! गाज़ियाबाद।  गाज़ियाबाद की उभरती हुई रोलर स्केटिंग खिलाड़ी नंदिनी नागर ने महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है। तेज रफ्तार, बेहतरीन बैलेंस और मजबूत जज्बे के साथ नंदिनी ने अपने कौशल का लोहा मनवाया। नंदिनी स्केटर क्लब की खिलाड़ी हैं और उन्हें कोच शरद कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त है। लगातार मेहनत और समर्पण की बदौलत उनका यह प्रदर्शन अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधि बनाएगा। पहले भी कर चुकी हैं साहसिक और आध्यात्मिक यात्रा  नंदिनी इससे…

Read More

भारतीय कप्तान के एल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शनिवार को यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने इस तरह से वनडे में लगातार 20 मैच में टॉस गंवाने का सिलसिला खत्म कर दिया। भारत ने अपनी टीम में एक बदलाव करते हुए वाशिंगटन सुंदर की जगह तिलक वर्मा को अंतिम एकादश में शामिल किया है।दक्षिण अफ्रीका ने नांद्रे बर्गर और टोनी डी जॉर्जी कि चोटिल होने के कारण उनकी जगह पर रयान रेकलटन और ओटनील बार्टमैन को टीम में लिया है। दोनों टीमों के बीच तीन…

Read More

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि राज्य में कई अभियानों के तहत 11 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किये जाने के साथ संदिग्ध तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों के खिलाफ यह कार्रवाई कार्बी आंगलोंग और कछार जिले में की गई। मुख्यमंत्री शर्मा ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज असम में भारी मात्रा में नशीले पदार्थों की जब्ती की गई। असम पुलिस लगातार ऐसे अभियान चला रही है जो असल जिंदगी के मादक पदार्थ आधारित धारावाहिक या वेब सीरीज जैसे लगते हैं। के ‘नारकोस’ जैसे…

Read More

 रेलवे ने निजी विमानन कंपनी इंडिगो की उड़ानों के परिचालन में आई दिक्कतों के मद्देनजर यात्रियों को सुविधा मुहैया कराने के लिए देशभर की 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है हवाई यात्रा बाधित होने के कारण अचानक काफी संख्या में यात्रियों ने रेलवे की ओर रुख किया है। यात्रियों की इस तत्काल बढ़ी हुई मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने देशभर की 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़े हैं, जिससे हजारों की संख्या में अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हो गयी हैं। रेलवे…

Read More

आज नई दिल्ली के द लीला पैलेस में आयोजित एक खास कार्यक्रम में, ग्लोबल स्ट्रेंथ स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी फेडरेशन (लंदन, यूके) गर्व से सम्मानित करता है कि भारत के श्री भूपेंद्र धवन को पिछले 35 सालों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयरन गेम्स (बॉडीबिल्डिंग और पावरलिफ्टिंग) के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस साल का अवॉर्ड समारोह 22 नवंबर 2025 को लंदन में हुआ था। पहले से तय प्रोफेशनल कामों के कारण, श्री धवन इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे। आज नई दिल्ली के द लीला पैलेस में आयोजित एक खास कार्यक्रम में, फेडरेशन की प्रेसिडेंट सुश्री हैने बिंगल MBE ने ग्लोबल स्ट्रेंथ स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी फेडरेशन की ओर से उन्हें यह अवॉर्ड औपचारिक रूप से प्रदान किया। फेडरेशन श्री भूपेंद्र धवन को उनके जीवन भर के समर्पण, नेतृत्व और असाधारण उपलब्धियों के लिए दिल से बधाई देता है, जिन्होंने भारतीय स्ट्रेंथ स्पोर्ट्स को वैश्विक मंच पर ऊंचा उठाया है।

Read More