राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि जब तक धर्म भारत का मार्गदर्शन करता रहेगा, देश ‘विश्वगुरु’ बना रहेगा। भागवत ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि ऐसा आध्यात्मिक ज्ञान दुनिया के दूसरे हिस्सों में नहीं पाया जाता। उन्होंने कहा कि धर्म ही पूरे ब्रह्मांड को चलाता है और सब कुछ उसी सिद्धांत पर चलता है। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि भारत को अपने पूर्वजों से एक समृद्ध आध्यात्मिक धरोहर विरासत में मिली है और साधु-संतों से मार्गदर्शन मिलता रहा है। भागवत ने कहा कि धर्म केवल धार्मिकता तक सीमित नहीं है और प्रकृति में…
Author: admin
पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि अच्छी शुरुआत नहीं मिलने के कारण भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला में हार का सामना करना पड़ा और टीम के बल्लेबाजों को मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते समय पारी को सही ढंग से आगे बढ़ाने के लिए विराट कोहली से सीख लेनी चाहिए। भारत को इंदौर में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे में न्यूजीलैंड से 41 रन से हार का सामना करना पड़ा और इस तरह वह न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर पहली बार वन डे श्रृंखला में हार गया। भारत के प्रमुख बल्लेबाजों में केवल कोहली ही…
चीन की अर्थव्यवस्था 2025 में मजबूत निर्यात के दम पर पांच प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ी। सरकार ने सोमवार को बताया कि साल की आखिरी तिमाही में हालांकि वृद्धि दर धीमी होकर 4.5 प्रतिशत रह गई। कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान 2022 के अंत के बाद से यह सबसे धीमी तिमाही वृद्धि थी। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पिछली तिमाही में 4.8 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढ़ी थी। चीन के नेता संपत्ति बाजार में आई मंदी और वैश्विक महामारी के कारण अर्थव्यवस्था में आए व्यवधानों के बाद अर्थव्यवस्था को और अधिक गति देने के प्रयास कर रहे हैं।…
संस्था सैंडबॉक्सएक्यू के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जैक हिडारी ने कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई) को अपनाएं या पिछड़ जाएं…चाहे व्यक्ति हों, निगम हों या सरकारें हों, यही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने साथ ही कहा कि भारत एआई के साथ सही राह पर दिख रहा है जो भारतीय कंपनियों को वैश्विक स्तर पर विस्तार करने की अपार क्षमता प्रदान करती है।सैंडबॉक्सएक्यू, गूगल की अल्फाबेट इंक में एक महत्वाकांक्षी इकाई के रूप में जन्मी और अब एक स्वतंत्र एवं प्रभावशाली कंपनी बन गई है। जैक हिडारी ने 2016 में अल्फाबेट में एआई और क्वांटम प्रौद्योगिकियों पर एक सैंडबॉक्स या अनुसंधान समूह…
कांग्रेस ने ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को संगम में स्नान से कथित तौर पर रोके जाने की निंदा करते हुए सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार पर एक संत का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि पूरा देश देख रहा है कि भाजपा के शासन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को ‘जेड प्ल’ श्रेणी की सुरक्षा मिलती है, लेकिन एक शंकराचार्य के साथ इस तरह का सुलूक…
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव से तलाक लेने का ऐलान कर दिया है। इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए प्रतीक ने कहा कि, ”मैं जल्द ही इस स्वार्थी महिला से तलाक लेने जा रहा हूं, जिसने अपने स्वार्थ के लिए मेरा परिवार तोड़ा।” प्रतीक यादव ने पोस्ट में लिखा कि “उसने मशहूर होने और प्रभाव के लिए ये सब किया। अभी मेरी मानसिक स्थिति काफी खराब है और इसका कारण वही हैं। मेरा दुर्भाग्य है कि मैंने इस महिला…
https://qaumipatrika.in/wp-content/uploads/2026/01/Qaumi-Patrika-Hindi-18-Jan-.pdf
दिल्ली 17 जनवरी : दिल्ली पुलिस की सिविल लाइंस थाना टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के मोबाइल फोन का सक्रिय रिसीवर और कुख्यात छेन्नू गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 14 चोरी के मोबाइल फोन, एक देशी पिस्टल और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इस गिरफ्तारी से मोबाइल चोरी और वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा हुआ है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान जान मोहम्मद उर्फ़ जानू (37 वर्ष) निवासी सी-ब्लॉक वज़ीराबाद एवं स्थायी निवासी श्रीराम कॉलोनी, खजूरी खास, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी थाना खजूरी खास का एब्सेंट…
हिंसक प्रदर्शनों के बीच ईरान में जारी अशांति से भारत की महत्वपूर्ण क्षेत्रीय कनेक्टिविटी परियोजना को एक बार फिर गहरा झटका लगा है। एक रिपोर्ट के अनुसार ईरान के चाबहार पोर्ट को बनाने में भारत की 10 वर्ष पुरानी भागीदारी लगभग खत्म हो गई है। उल्लेखनीय है कि भारत के लिए ईरान का चाबहार बंदरगाह एक महत्वाकांक्षी परियोजना है। वहीं अब चाबहार पोर्ट पर भारतीय विदेश मंत्रायल ने बड़ा बयान दिया है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉफ्रेंस में कहा, ‘28 अक्टूबर 2025 को, अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने सशर्त प्रतिबंधों में छूट के बारे में गाइडेंस…
